आज लखनऊ में हो सकती है बारिश

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग में सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्सों के बलिया, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली समेत 19 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 52 जिलों के लिए गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से समूचे प्रदेश में बारिश और जोर पकड़ेगी। रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 132 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी तराई जिलों और बुंदेलखंड में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को नेपाल और उत्तराखंड से सटे तराई जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के पूर्वी, तराई और पश्चिम के इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

यहां है भारी बारिश की चेतावनी
बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में है मेघगर्जन व वज्रपात के लिए अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

More From Author

सीएम यादव, वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.