न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने बाबा बागेश्वर से की मुलाकात, धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाई हनुमानजी की कथा

छतरपुर 

एमपी के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। यहां ऑकलैंड में उनकी हनुमान कथा आयोजित की गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने बड़ी संख्या में भारतीय आ रहे हैं। यहां तक कि न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन भी उनकी कथा सुनने जा पहुंचे। उन्होंने मंच से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की खूब तारीफ की।प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने कथा से पहले भारतीयों के साथ राष्ट्रगान भी गाया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपनी एक पुस्तक भेंट की। उन्होंने कथा में विश्व शांति की प्रार्थना की।

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हनुमान कथा सुना रहे हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने भी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड के पीएम ने कथा शुरू होने से पहले मंच से भारतीय राष्ट्रगान भी गाया, जिसके बाद वह बाबा बागेश्वर से मिल, जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपनी पुस्तक भी भेंट की है. बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री 17 दिनों के विदेश दौरे पर हैं, जहां वह ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बाद अब न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को हनुमान कथा सुना रहे हैं, जिसमें विदेशी लोग भी शामिल हो रहे हैं. 

न्यूजीलैंड के पीएम ने की तारीफ 

न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर ने बाबा बागेश्वर की जमकर तारीफ भी की है. ऑकलैंड में उन्होंने कहा कि आज के दौर में अध्यात्म भी विश्व शांत के लिए जरूरी है, जिस पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच परस्पर संबंधों पर चर्चा होती है. वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने भी विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और उन्होंने न्यूजीलैंड में भारतीयों को भी संबोधित किया, इस दौरान भारतीय मूल की सांसद परमजीत परमार भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और स्थानीय भारतीय लोगों के साथ बातचीत की है. 

 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 दिन के विदेशी दौरे पर हैं। वे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और इसके बाद फिजी में उनका हनुमंत कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिनों तक फिजी में रहने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री न्यूजीलैंड पहुंचे जहां ऑकलैंड में उनकी हनुमंत कथा चल रही है।

प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन भी हनुमानजी की कथा सुनने पहुंचे
बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने भारतीय मूल के लोग उमड़ पड़े। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की सांसद परमजीत परमार भी यहां आईं। और तो और, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन भी हनुमानजी की कथा सुनने के लिए पहुंचे। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।

न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन की पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कई मुद्दों पर बातचीत हुई। पंडित शास्त्री ने उन्हें सनातन धर्म के संबंध में अहम तथ्य बताए।

बाबा बागेश्वर ने विश्व शांति के लिए किया हवन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विश्व शांति के लिए हवन भी किया. उन्होंने कहा कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से बचे और शांति बनी रहे. हम हनुमान जी से यही प्रार्थना करते हैं कि विश्व में शांति बनी रहे, साथ ही न्यूजीलैंड और भारत के बीच भी यह प्रेम सदा के लिए बना रहे. न्यूजीलैंड में भी कुछ दिन पहले विचित्र मानसिकता के लोगों ने यहां भी आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन मेरी तो हनुमानजी से प्रार्थना है कि न्यूजीलैंड में संस्कृति और धर्म की शांति बनी रहे, यहां के लोगों में भी एकता बनी रहे और सनातन का यह दीप जगमगाता रहे ताकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह प्यार हमेशा बना रहे. 

बाबा बागेश्वर का ऑकलैंड में रहने वाले स्थानीय लोगों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खास स्वागत किया. बता दें कि स्थनीय लोग भी हर दिन बड़ी संख्या में यहां शामिल हो रहे हैं. बाबा बागेश्वर 19 तारीख से यहां कथा कर रहे हैं, 23 तारीख को कथा का आखिरी दिन है. बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समय-समय पर विदेशों में भी कथा करते हैं.

More From Author

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि की अर्पित

आईएमए जेडीएन ने स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को पत्र, नीट-एसएस कट-ऑफ कम करने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.