सीरिया के दमिश्क में आतंकवादी हमला, 20 लोगों की मौत, कई घायल

दमिश्क 

सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक चर्च में रविवार को उस समय भयावह आत्मघाती विस्फोट हुआ जब वहां प्रार्थना सभा चल रही थी. हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हमला राजधानी के केंद्र में हुआ, जिसे सीरियाई शासन का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है.सरकारी मीडिया ने इसे एक कायरतापूर्ण आतंकी हमला बताया है, हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सीरिया की राजधानी दमिश्क के ड्वैला इलाके में स्थित Mar Elias चर्च में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई. सीरियाई सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमलावर ने चर्च के भीतर खुद को उड़ा लिया.

सीरिया के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि दमिश्क के डुवैला (Douweila) इलाके में स्थित सेंट एलियास चर्च (St. Elias Church) में हुए भीषण आत्मघाती हमले को आतंकी संगठन ISIS से जुड़े आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया. मंत्रालय के मुताबिक हमलावर पहले चर्च में घुसा, भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की, और फिर खुद को विस्फोटक जैकेट से उड़ा लिया. 

सीरिया के सूचना मंत्री डॉ. हमज़ा अल-मुस्तफा ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम डुवैला स्थित चर्च पर हुए इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं. यह कायराना कृत्य हमारी नागरिक एकता और भाईचारे के मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सीरियाई समाज राष्ट्रीय एकता और नागरिक शांति में विश्वास करता है और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी ताकि देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

 

More From Author

जबलपुर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर-स्टाफ से मारपीट का आरोप, FIR हुई दर्ज

सीएम यादव, वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.