रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रूपये की राशि transferred की जायेगी

भोपाल 

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर शगुन देने का ऐलान किया है। लाड़ली बहना योजना की जुलाई किश्त में 250 रुपये बतौर शगुन के आएंगे। ऐसे में अब अगले महीने बहनों के अकाउंट में 1250 रुपये की जगह 1,500 रुपये अकाउंट में आएंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हर महीने बहनों के खातों में राशि भेजकर बहनों का रक्षाबंधन मनवाया जा रहा है। अगले महीने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लाडली बहनों को 250 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा, ताकि बहनें उत्साह पूर्वक त्योहार मना सकें।

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त जारी कर दी गई है। सीएम मोहन यादव ने जबलपुर के बरगी विधानसभा के बेलखेड़ा गांव से महिलाओं के खाते में 1555.44 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपये आ गए हैं। इसके साथ ही करीब 27 लाख महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें सिलेंडर रिफिल योजना के तहत अलग से पैसा भी मिला है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। जुलाई महीने में 26वीं किस्त जारी की जाएगी, इसी के साथ रक्षाबंधन का तोहफा भी मिलेगा । मोहन सरकार की घोषणा के अनुरूप जुलाई में योजना की तय राशि 1250 के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।

दरअसल, वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है। योजना के तहत अगले महीने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए 1250 के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, इस तरह बहनों के खाते में कुल 1500 रूपये की राशि अंतरित की जायेगी।संभावना है कि 10 से 15 जुलाई के बीच राशि जारी कर दी जाएगी।

दीपावली से लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रूपये 

गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए कहा था कि आगामी दीपावली से लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राही बहनों को 1500 रूपये प्रति माह की राशि नियमित दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है।योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रति माह तक की जायेगी।

वर्तमान में लाड़ली बहना योजना में मिलते है हर माह 1250 रुपए

    लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।

    लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।

    इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।

    इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।

    अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

    लाड़ली बहनों को जून 2023 से मई 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 24 किश्तों का अंतरण किया गया है।प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।

    इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।

जानिए लाड़ली बहना योजना के लिए आयु/पात्रता/नियम

    इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।

    यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।

    विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

लाड़ली बहना योजना के ये अपात्र

    महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।

    जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।

    जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।

    अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

    जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं

    जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।

    जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।

लाभार्थी सूची में चेक करें नाम, पैसा मिलेगा या नहीं?

    लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

    वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

    दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।

    कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

    मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।

    ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

More From Author

2075 तक भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होगा: रिपोर्ट

सिंचाई का रकबा बढ़ने के साथ ग्रामीणों की बढ़ेगी आय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.