विभिन्न स्थानों पर गोमांस फेंकने का धंधा बंद होना चाहिए, नहीं तो लोग सूअर का मांस रख सकते हैं: हिमंता बिस्वा सरमा

असम 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न स्थानों पर गोमांस फेंकने का धंधा बंद होना चाहिए, नहीं तो अन्य लोग जवाबी कार्रवाई में विभिन्न क्षेत्रों में सूअर का मांस रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि ऐसा कुछ हो और ऐसे मामलों पर कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते दिनों हिंदू धर्म स्थलों और अन्य क्षेत्रों के पास गोमांस और गाय के अंग फेंके गए हैं। इन घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा, ‘हमें इन लोगों को गोमांस फेंकने के इस धंधे से रोकना होगा। अन्यथा अन्य लोग विभिन्न स्थानों पर सूअर का मांस रखना शुरू कर देंगे।’

सीएम हिमंता ने कहा, ‘जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर हिंदुओं को एक प्रकार का मांस पसंद नहीं है, तो मुसलमान भी दूसरे प्रकार को पसंद नहीं करते। अगर मंदिरों और नामघरों (वैष्णव पूजा स्थल) के सामने गोमांस फेंका जाता है, तो वे तब क्या करेंगे जब मस्जिदों के सामने सूअर का मांस रखा जाएगा?’ सरमा ने कहा कि इन चीजों पर झगड़े नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते कि ऐसा कुछ हो। इन जगहों को शाकाहारी रखा जाना चाहिए, यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।’

मवेशियों का अवैध रूप से वध करने का आरोप
हिमंता सरमा ने 8 जून को कहा था कि बकरीद के त्योहार के दौरान असम में कई जगहों पर कथित तौर पर कई मवेशियों का अवैध रूप से वध किया गया और मांस के टुकड़ों को कई स्थानों पर फेंक दिया गया। पुलिस ने राज्य में सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की दृष्टि से गायों का अवैध वध करने को लेकर अब तक 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 50 से अधिक अकेले धुबरी में हैं। एक अन्य घटना में, असम में गौवध और बीफ सेवन पर कड़ी पाबंदियां लगाने के बीच गुवाहाटी के एक रेस्टोरेंट पर बीफ युक्त नूडल्स परोसा गया। इस आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना रविवार को तब हुई जब तीन दोस्त सिटी सेंटर शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित कोरियन रेस्टोरेंट में नूडल्स खाने पहुंचे। स्टाफ ने उन्हें पैक्ड नूडल्स में से विकल्प चुनने को कहा। लेकिन इन पर लिखी भाषा समझ न आने के कारण उन्होंने स्टाफ से सुझाव मांगा था।

 

More From Author

एयरफोर्स को मार्च 2026 तक आधा दर्जन हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ मिल जायेंगे

साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.