MP में बारिश का दौर जारी, आज भोपाल-इंदौर समेत 16 जिलों में मूसलाधार बारिश अलर्ट, 35 शहरों में येलो सतर्कता जारी

भोपाल 

मध्यप्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है. बुधवार को मौसम विभाग ने 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले मंगलवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, इसे लेकर भी अलर्ट जारी किया गया था. बुधवार को जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है.

अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले मंगलवार को 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई।

इन जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के लिए जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।

अगले चार दिन के लिए अलर्ट 
मध्यप्रदेश के ऊपर से दो टर्फ गुजर रही
है। इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम की वजह से प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है।

प्रदेश के 18 जिलों में बारिश हुई
मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा। 9 घंटे में उज्जैन में 2.1 इंच पानी गिर गया। वहीं, सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, गुना, जबलपुर, राजगढ़, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रतलाम, शिवपुरी समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर बना रहा। बारिश की वजह से प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

25 जूनः ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, दमोह, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा और सीधी में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

26 जून: भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

27 जूनः सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

28 जून: ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, रीवा और सीधी में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा। 

आज बुधवार को इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश 

    राजगढ़, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट।

    विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश ।

    भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में कहीं-कहीं बारिश ।

चक्रवात-द्रोणिका का असर

वर्तमान में दक्षिणी यूपी के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी एमपी, झारखंड, उत्तरी ओडिशा से होकर जा रही है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों और यूपी पर बने चक्रवात के प्रभाव से ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन संभाग में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को शाजापुर, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी, पार्ढुना एवं राजगढ़ में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

28 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार 25 जूनः ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, दमोह, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा और सीधी में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश ।

गुरूवार 26 जून: भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश ।अन्य जिलों में आंधी-बारिश ।

शुक्रवार 27 जूनः सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली में भारी बारिश । बाकी जिलों में बारिश।

शनिवार 28 जून: ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, रीवा और सीधी में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश ।

More From Author

एमसीबी : देशी मदिरा दुकान डोमनहिल हेतु बघनच्चा तथा देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पोड़ीकालरी हेतु नागपुर के लिए जिला स्तर पर लघु निविदा सूचना

भारत से निकालकर पाकिस्तान डिपोर्ट की गई एक महिला को जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट ने वापस लाने के आदेश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.