कुर्सी के लिए सिद्धांतों की बलि? मंगल पांडेय ने लालू यादव पर बोला तीखा वार

पटना 
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के कथित ''क्रान्तिपुत्र लालू'' ने कांग्रेस से सत्तालोलुप्ता में न केवल अपनी जमीर का सौदा किया बल्कि जेपी, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के गैर कांग्रेसवाद के सिद्धांतों की भी तिलांजलि दे दी।        

मंगल ने मंगलवार को कहा कि आज से 50 साल पहले 1975 में 24 और 25 जून की मध्यरात्रि में ही देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस की निरंकुश सरकार ने भारतीय लोकतंत्र को लहूुलुहान किया था। इसके प्रतिरोध में जेपी के हुंकार पर पूरा देश उबला और तानाशाही के विरोध में तन कर खड़ा हुआ, लेकिन दुर्भाग्य है कि इसी आंदोलन की कोख से जन्मे लालू ने बाद में कुर्सी बचाने के लिए देश के लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली उस कांग्रेस से समझौता कर लिया।        

मंत्री ने कहा कि लालू सही मायने में जय प्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के असली गुनाहगार है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद की बुनियाद पर खड़ा लालू का समाजवाद एक ढोंग और दिखावा था। भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की असली हत्यारी कांग्रेस से आज भी गलबहियां कर बिहार की सत्ता हथियाने का सपना देख रहे लालू और उनके कुनबे को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेंगी। आपातकाल के उन दहशत भरे काले दिनों की यादें 50 साल बाद आज भी देश के लोगों में सिहरन पैदा करती हैं। 

 

More From Author

अमरनाथ यात्रा से पहले प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षा बल

धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, अब से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.