एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरु होगा और 8 अगस्त तक चलेगा

भोपाल  
एमपी विधानसभा के बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा का यह अहम सत्र 28 जुलाई से शुरु होगा और 8 अगस्त तक चलेगा। इस प्रकार विधानसभा का मानसून सत्र 12 दिनों का होगा लेकिन सदन की कार्यवाही 10 दिनों तक ही चल सकेगी। सत्र में बीच के 2 दिन शनिवार और रविवार के अवकाश में निकल जाएंगे। मानसून सत्र के रूप में विपक्षी कांग्रेस को राज्य की बीजेपी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का अच्छा मौका मिल गया है।
 
एमपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, भोपाल में बढ़ा मानसून का इंतजार
प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जहां सरकारी कार्य होंगे वहीं सदन में सरकार से प्रश्नोत्तर भी किए जा सकेंगे। सदन में विधायक अपने सवाल पूछ सकेंगे। सत्र के दौरान 2 और 3 अगस्त को शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा।
 
विधानसभा के मानसून सत्र के संबंध में चर्चा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने सत्र के संबंध में अहम बातचीत की जिसके बाद राज्यपाल से मंजूरी लेकर मानसून के लिए विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी।

सत्र के 12 दिनों में सदन की 10 बैठकें
मानसून सत्र के 12 दिनों में सदन की 10 बैठकें होंगी। विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रश्न पूछ सकेंगे। विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित प्रश्नोें के लिए अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई हैं। विधायक अपने विधानसभा प्रश्न 11 जुलाई तक लगा सकेंगे। सत्र में सरकार सदन की मंजूरी के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी।

More From Author

भारत का लाल इतिहास रचने जा रहा, शुभांशु शुक्ला आज भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान; पढ़ें मिशन की बड़ी बातें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.