राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने ब्रिटेन में शुरू की कानूनी लड़ाई, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

जयपुर 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले मनोज बडाले ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया है कि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सह-मालिक राज कुंद्रा ने उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उन्होंने कुंद्रा के खिलाफ लंदन के हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई शुरू की है। दूसरी तरफ कुंद्रा ने आरोपों को को खारिज किया है। मनोज बडाले लंदन में रहते हैं और वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। राजस्थान रॉयल्स में बडाले और उनकी कंपनी की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बडाले और उनकी कंपनी इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स ने कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट में आरोप लगाया है कि उन्होंने 2019 के गुप्त समझौते का उल्लंघन किया है।

पूरा विवाद राज कुंद्रा के राजस्थान रॉयल्स में पहले की हिस्सेदारी को लेकर है। कोर्ट में मनोज बडाले की प्रतिनिधित्व करने वाले एडम स्पेकर ने कहा है कि बॉलिवुड एक्स्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा ने धमकी दी थी कि वह इंडियन अथॉरिटीज के सामने गंभीर आरोपों का खुलासा करेंगे। स्पेकर ने इसे 'ब्लैकमेलिंग की कोशिश' करार दिया है।स्पेकर के मुताबिक, 2015 में जब कुंद्रा आईपीएल में 'सट्टेबाजी के दोषी' पाए गए तब मजबूरी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स में अपने 11.7 प्रतिशत स्टेक छोड़ने पड़े थे। उस स्कैंडल की वजह से राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से 2 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

स्पेकर ने यह भी दावा किया है कि पिछले महीने कुंद्रा ने बडाले को एक ई-मेल भेजा था जिसमें आरोप लगाया कि 'उन्हें अपने 11.7 प्रतिशत की वाजिब हिस्सेदारी से वंचित करने के लिए उन्हें गुमराह किया गया और फ्रॉड' किया गया। ईमेल में कुंद्रा ने कथित तौर पर कहा है कि उन्होंने इंडियन अथॉरिटीज के पास पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है और पूरे मामले को बीसीसीआई में ले जाने की धमकी भी दी है। स्पेकर ने यह भी दावा किया है कि इस महीने कुंद्रा ने ललित मोदी से भी संपर्क किया था। राज कुंद्रा के पिछले महीने भेजे गए ईमेल के जवाब में ही मनोज बडाले और उनकी कंपनी इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स ने उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की है।

 

More From Author

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से बच्चा चोरी, पूरे अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट से किया तीखा सवाल- जसप्रीत बुमराह को लेकर ये बात इंग्लैंड से छिपाई क्यों नहीं गई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.