ग्वालियर, रायसेन सहित 20 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, 24 घंटे में गिर सकता है 4.5 इंच पानी,1 जुलाई को झमाझम बरसेगा पानी

भोपाल 

मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सिस्टम का असर कम देखने को मिल सकता है लेकिन ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग में असर ज्यादा रहेगा। 

आज इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, रायसेन, बालाघाट, मंडला, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई मध्यप्रदेश में अति अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार (1 जुलाई) को ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, मंडला, बालाघाट, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का अलर्ट है। श्योपुर, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, सतना मैहर, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है।

इसलिए हो रही बारिश
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मध्यप्रदेश से एक टर्फ गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इसलिए तेज बारिश हो रही है। रविवार को ग्वालियर में 9 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई। नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, बैतूल, इंदौर, गुना, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, सीहोर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।

जानिए एमपी में कैसे और कहां से आया मानसून
भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री 24 मई को हुई। मानसून ने सबसे पहले केरल में दस्तक दी। फिर कर्नाटक पहुंचा। तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश होते हुए 16 जून को मानसून एमपी आया। 20 जून तक मानसून ने सभी जिलों को करव कर लिया। अब पूरे सूबे में झमाझम बारिश हो रही है।

More From Author

न्यू मार्केट अब राखी से दशहरा, दिवाली का बाजार स्ट्रीट हॉकर्स, दुकानों और ग्राहकों की भीड़ में उलझा हुआ नजर नहीं आएगा, जाने क्या है पहल

बिजली बिल हुआ आधा, 30 हजार का अतिरिक्त अनुदान दे रही राज्य सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.