हस्तरेखा शास्त्र में उंगली के निशानों से आपको होगा फायदा

जिंदगी में आगे क्या होने वाला है या क्या होने के चासेंस हैं? ये कौन नहीं जानना चाहता है? अपने भविष्य के बारे में जानने की लालसा लगभग हर किसी में होती है। वैसे तो आगे जो कुछ भी होता है, उसमें हमारे कर्मों का बहुत बड़ा हाथ होता है। आप कुंडली के अलावा अपने हाथों की रेखाओं से काफी हद तक कई चीजों को समझ सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इन रेखाओं के अलावा कुछ निशान भी होते हैं जो हमारी जिंदगी के कई राज जानती हैं। आज बात करेंगे उस एक लकी निशान की जो उंगली में बनी होती है। बता दें कि ये निशान हर किसी की उंगली में नहीं होते हैं।

ऐसा होता है चक्र और शंख का निशान
अगर किसी व्यक्ति की उंगली के पोरों में शंख और चक्र जैसे निशान हैं तो वह काफी लकी होता है। बता दें कि ये निशान हाथ में एक से भी ज्यादा संख्या में हो सकते हैं। इनका होना काफी शुभ माना गया है। शंख के निशान का आकार ठीक शीप की तरह होता है। कई रेखाओं के घेरे से बने ये निशान उंगली के ऊपरी भाग में होता है। वहीं चक्र का निशान गोल घेरे से बना होता है।

शंक के निशान होने के फायदे
अगर किसी व्यक्ति की उंगली में शंख के निशान हैं तो पढ़ाई-लिखाई में वह काफी तेज होता है। अगर ये निशान 1 से ज्यादा उंगली में हैं तो ऐसे लोगों को किसी भी चीज को पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। अगर ये निशान 3 उंगलियों पर हैं तो ऐसे लोग मैटरलिस्टिक चीजों को काफी पसंद करते हैं और इसके लिए खूब पैसा खर्च करते हैं। अगर ये निशान अंगूठे पर बना है तो ऐसे लोग की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है।

चक्र के निशान होने के फायदे
अगर चक्र वाला निशान कनिष्ठा उंगली में है तो इसका ये मतलब है कि ऐसा व्यक्ति बहुत सारा पैसा कमाने वाला है। रिंग फिंगर यानी कि अगर अनामिका उंगली के पोर पर ऐसा निशान है तो इसे इतना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को किसी भी चीज को पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। इस निशान का मध्यमा उंगली में होने का मतलब है कि ऐसे लोग पूजा-पाठ के काम में काफी एक्टिव रहते हैं। तर्जनी पर इस निशान होने का मतलब है कि ऐसे लोग जीवन में हर तरह का सुख ले पाते हैं। अंगूठे पर इस निशान का मतलब है कि ऐसे लोग हर किसी पर अपना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

 

More From Author

बिजली बिल हुआ आधा, 30 हजार का अतिरिक्त अनुदान दे रही राज्य सरकार

पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, गृहमंत्री शर्मा बोले – बैठक में उनके अपने लोग, तो मोबाइल कैसे हुआ गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.