भाजपा नेता राजकुमार यादव के घर बदमाशों ने कट्टा तान कर 1 करोड़ की डकैती

मुरैना 

मुरैना में भाजपा नेता के घर मंगलवार रात डकैती हो गई। बेखौफ डकैतों ने एक करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर,कैश और 12 बोर की बंदूक ले गए। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार यादव के साथ उनकी सरपंच पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे मौजूद थे। मामला जौरा के आलापुर गांव का है।

भाजपा नेता राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने पहले रैकी की। फिर लोहे की सीढ़ी लगाकर घर की छत पर चढ़े।चार लोग हथियार लेकर घर में घुसे और कुछ बाहर खड़े थे। पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो कट्टा तान दिया। हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी ले ली और सामान लूटकर फरार हो गए। जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में 50 लाख रुपए रखे हुए थे।

सरपंच के घर डकैती की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।स्थानीय लोगों ने बताया कि जौरा में पुलिस ढंग से गश्त नहीं करती है,इसी कारण इतनी बड़ी डकैती हो गई। एसपी समीर सौरभ ने कहा कि डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विजिट किया है। साइबर सेल भी इसमें लगी है। घटना बड़ी है,बहुत जल्द इस केस का खुलासा करेंगे।

More From Author

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में भगवान महाकाल के भांग शृंगार और शिखर पर ध्वज चढ़ाने की बुकिंग फुल

मोहन के मंत्री पर 1000 करोड़ का आरोप, विभाग ने दिए जांच के आदेश!सियासी घमासान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.