दोहरा धमाका! टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन में जारी इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने, वहीं उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट इनिंग में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी के साथ गिल ने अपनी जगह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में बना ली है जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में शतक जड़ा है। बता दें, भारत के लिए ऐसा अभी तक सिर्फ चार ही खिलाड़ी कर पाए हैं, वहीं एक विदेशी खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल है। आईए एक नजर इन खिलाड़ियों पर

शुभमन गिल
जनवरी 2023 में, हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी के साथ शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने। इसके बाद उन्होंने अब इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक ठोक इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए थे।

क्रिस गेल
क्रिस गेल वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले गैर-भारतीय बने थे, जब उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों पर 215 रनों की पारी खेली थी। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो ट्रिपल सेंचुरी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 317 तो श्रीलंका के खिलाफ 333 रनों की आइकॉनिक पारी खेली थी।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रन बनाए थे। वनडे में उनके नाम सबसे अधिक तीन डबल सेंचुरी है। वहीं टेस्ट में उन्होंने यह कमाल एक ही बार किया है जब 2019 में पारी का आगाज करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 212 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे, उन्होंने 2010 में यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ करके दिखाया था। उन्होंने 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं टेस्ट में उनके नाम 6 दोहरे शतक है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 248 रनों की आइकॉनिक इनिंग शामिल है।

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में 219 रनों की पारी खेली थी। वहीं टेस्ट में उनके नाम दो ट्रिपल सेंचुरी है। 309 रन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे, वहीं 319 रनों की पारी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली थी। इसके अलावा भी कई बार उन्होंने टेस्ट में 200 रन का आंकड़ा छुआ है।

 

More From Author

परेश रावल वेब सीरीज में गालियां और सेक्स सीन दिखाए जाने पर भड़के

विक्रमोत्सव 2025 के लिए मध्यप्रदेश को मिला एशिया का ‘वाउ गोल्ड अवॉर्ड’, संस्कृति- विरासत क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.