6.6.6.6.2.6…हेटमायर ने एक ओवर में उड़ाए गेंदबाज के होश, ग्लोबल सुपर लीग में तूफानी पारी

नई दिल्ली 
ग्लोबल सुपर लीग 2025 के सेमी-फाइनल में शिमरन हेटमायर ने बल्ले से गदर काट दिया। गुयाना ऐमजॉन वॉरियर्स की तरफ से होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ उन्होंने फैबियन एलेन के एक ही ओवर में 5 छक्के समेत 32 रन बटोरे। मंगलवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हेटमायर ने सिर्फ 10 गेंद में 39 रन की पारी खेलकर अपनी टीम के लिए फाइनल का टिकट कटा लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट हरिकेंस की पूरी टीम 16.1 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में ऐमजॉन वॉरियर्स का 9 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन था। तब जीत के लिए 72 गेंदों में 82 रन चाहिए थे और सेमीफाइनल मैच के दबाव की वजह से यह चेज बहुत चुनौतीपूर्ण था। नौवे ओवर में ही जब ऐमजॉन का स्कोर 42 रन था तब 3 विकेट गिरने के बाद हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने 10वें ओवर में पूरा गेम ही पलट दिया।

फैबियन एलेन गेंदबाजी के लिए आए और हेटमायर ने छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने पहला सिक्स लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया। दूसरी गेंद पर बाउंड्री के एकदम पास खड़े ओडीन स्मिथ ने उनका कैच छोड़ दिया और गेंद सिक्स के लिए बाउंड्री पार चली गई। तीसरी और चौथी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर वह दो रन दौड़कर लिए और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर भी सिक्स लगा दिया। इस तरह उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्कों की बदौलत 32 रन कूट दिए।

हेटमायर को उसामा मीर ने आउट किया। 10 गेंदों पर 39 रन की विस्फोटक पारी में उन्होंने 6 छक्के उड़ाए। ऐमजॉन वॉरियर्स ने 17वें ओवर में ही 4 विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अब 18 जुलाई को फाइनल में उसका मुकाबला रंगपुर राइडर्स से होगा।

 

More From Author

स्वास्थ्य सेवा को मिली रफ्तार: जल्द शुरू होंगी 851 एंबुलेंस, CM साय ने 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

महिला पर बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर 100 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.