इंदौर: खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का जीर्णोद्धार शुरू, भगवान गणेश को पहनाया जाएगा स्वर्ण मुकुट

इंदौर 
 खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह को चांदी से सजाने का काम शुरू हो गया है. गर्भगृह के जीर्णोद्धार की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थीं. बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी, तिल चतुर्थी आदि अवसरों पर भगवान गणेश जी के श्रृंगार के दौरान फिलहाल एक-एक किलो सोने के मुकुट पहनाए जाते हैं. दो मुकुट में से एक मुकुट के खंडित होने के कारण अब श्री खजराना गणेश मंदिर प्रबंध द्वारा 5 किलो सोने का मुकुट बनवाने का फैसला किया गया है.

खजराना गणेश रक्षाबंधन पर पहनेंगे कीमती मुकुट

मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट बताते हैं "मुकुट को तैयार कराने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है. इसमें दानदाता के अलावा मंदिर प्रबंधक मुख्य पुजारी और प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हैं जो मुकुट के डिजाइन के अलावा अन्य निर्णय लेंगे. भगवान के लिए तैयार हो रहा करोड़ों को मुकुट रक्षाबंधन के अवसर पर पहनाया जाएगा, जिसे इंदौर के ही एक ज्वैलर द्वारा बनावाया जा रहा है."

गर्भगृह की दीवारों का जीर्णोद्वार चांदी से

इसके अलावा गर्भगृह की दीवारों का जीर्णोद्वार भी चांदी से कराया जा रहा है. पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के कार्यकाल में गर्भगृह और मुख्य द्वार पर चांदी चढ़ाई गई थी. उस समय यह चांदी भी भक्तों द्वारा दान में दी गई थी, जो कई सालों बाद अब पीली पड़ चुकी है. वहीं चांदी को लगाने के लिए जो लकड़ी लगाई गई थी, वह भी खराब हो चुकी है. नतीजतन, अब गर्भगृह की दीवारों को भी नए सिरे से चांदी से ही तैयार कराया जा रहा है.

करोड़ों की है खजराना गणेश मंदिर की संपत्ति

दरअसल, खजराना मंदिर की संपत्ति करोड़ों रुपए की है. यहां बीते साल की चढ़ावे में एक करोड़ 27 लाख रुपए आए थे. इसके अलावा पिछले साल मंदिर की आमदनी दान के मद में ही एक करोड़ 21 लाख रही थी. इसके अलावा अन्य मदों से प्राप्त राशि कहीं ज्यादा है. मंदिर से जुड़े कई दानदाता ऐसे हैं, जो मंदिर के किसी भी पुण्य कार्य के लिए कितना भी दान करने के लिए तत्पर रहते हैं. ऐसे में एक ज्वैलर से मिले प्रस्ताव के बाद मंदिर समिति नया स्वर्ण मुकुट तैयार करवा रही है. 

More From Author

रायपुर : प्रदेश में अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

लौटीं टेनिस क्वीन! वीनस विलियम्स ने 16 महीने बाद दर्ज की शानदार जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.