बच्चों के लिए बनाए बादाम मिल्क शेक

अगर कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करता है, तो बादाम मिल्क शेक से बेहतर क्या हो सकता है? यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि बादाम के गुणों से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बच्चों को इसका स्वाद खूब पसंद आता है। साथ ही, इसे बनाना भी बेहद आसान है। अब अगर आप भी बच्चों के लिए बादाम मिल्क शेक बनाना चाहते हैं, तो यहां जानें इसकी पूरी रेसिपी।

सामग्री :

    दूध- 2 कप
    बादाम- 15-20
    चीनी- 2-3 बड़े चम्मच
    हरी इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
    केसर के धागे- 4-5
    कस्टर्ड पाउडर- 1.5 – 2 बड़े चम्मच
    बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता

विधि :

    सबसे पहले, भिगोए हुए बादामों के छिलके उतार लें। अब इन बादामों को थोड़े से दूध के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि पेस्ट एकदम स्मूथ बने।
    एक गहरे नॉन-स्टिक पैन या पतीले में बचा हुआ दूध डालें। इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डाल दें।
    इसके बाद एक छोटे कटोरे में कस्टर्ड पाउडर लें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि कोई गांठ न रहे।
    अब दूध को मध्यम आंच पर गरम करें। जब दूध में हल्का उबाल आने लगे, तो इसमें बादाम का पेस्ट डाल दें और अच्छी तरह मिला लें।
    गैस बंद कर दें और मिक्सचर को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इसे फ्रिज में कम से कम 2-3 घंटे के लिए रख दें, ताकि यह एकदम चिल्ड हो जाए। यह जितना ठंडा होगा, उतना ही स्वादिष्ट लगेगा!
    ठंडा होने के बाद, बादाम मिल्क शेक को गिलास में डालें। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करके सर्व करें।

 

More From Author

सप्लीमेंट्स नहीं, अब नेचुरल तरीके अपनाएं: विटामिन-B12 बढ़ाने के 5 आसान उपाय

डेयरी क्षेत्र में बड़ा कदम: राजस्थान बनाएगा दूध उत्पादन में नया कीर्तिमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.