स्वदेशी शक्ति का प्रदर्शन: ‘प्रलय’ मिसाइल ने लक्ष्य को किया ध्वस्त

 नई दिल्ली

भारत को रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीरडीओ) ने जानकारी दी है कि भारत की स्वदेशी मिसाइल ‘प्रलय’ का 28 और 29 जुलाई 2025 को लगातार दो बार सफल परीक्षण किया गया। ये परीक्षण सेना की जरूरतों के मुताबिक किए गए थे ताकि यह देखा जा सके कि मिसाइल कम और ज्यादा दूरी तक कितनी सटीकता से मार कर सकती है।

दोनों दिनों में मिसाइल ने तय दिशा में उड़ान भरी और अपने लक्ष्य को बिल्कुल सही तरीके से भेदा। डीआरडीओ ने बताया कि यह परीक्षण सभी तय मानकों और उद्देश्यों पर खरा उतरा है। यानी मिसाइल ने जैसा उससे उम्मीद की गई थी, ठीक वैसा ही प्रदर्शन किया।

'प्रलय’ एक आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल, जानें खासियत
बता दें कि ‘प्रलय’ एक आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे कम दूरी के लिए बनाया गया है। यह जमीन से जमीन पर मार कर सकती है और दुश्मन के खास ठिकानों को बहुत कम समय में तबाह कर सकती है। इसके साथ ही यह मिसाइल पूरी तरह से भारत में बनाई गई है। इस सफल परीक्षण के बाद भारत की सैन्य ताकत को और मजबूती मिली है और यह मिसाइल आने वाले समय में सेना का एक अहम हिस्सा बन सकती है।

More From Author

सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, MP में आधे से ज्यादा सहायक प्राध्यापक पद रिक्त

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: ट्रैक डबलिंग के चलते 29-30 जुलाई को चार ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.