मेरठ समेत पश्चिमी यूपी भीगा बारिश में, किसानों के चेहरे खिले

मेरठ

पिछले कई दिनों से वेस्ट यूपी झुलसा देने वाली उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल था। मंगलवार सुबह 9 बजे इंद्रदेव मेहरबान हुए और आसमान से राहत बरसने लगी। तेज झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट लाई, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।

बारिश की शुरुआत के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। बीते एक सप्ताह से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, जिससे आमजन परेशान थे।

मंगलवार को सुबह होते ही मौसम ने करवट ली और अचानक बारिश ने दस्तक दी। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी इस बदले मौसम से खुश नजर आए। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि मंगलवार को 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट, फसलों को लाभ, और वायु प्रदूषण में कमी जैसी सकारात्मक बातें सामने आई हैं।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 29.3°C
न्यूनतम: 24.7° 

More From Author

मध्य प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ बारिश का दौर जारी, तवा-सतपुड़ा डैम के गेट खुले, 24 घंटे का रेड अलर्ट

लोकसभा में अमित शाह का जवाब – पहलगाम हमले के गुनहगार नहीं बचे, ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.