पाकिस्तान ने चीन की मदद से अंतरिक्ष में तैनात किया रिमोट सैटेलाइट, CPEC पर अब रहेगी पैनी नजर

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने चीन की मदद से एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च किया है। इसकी लॉन्चिंग भी चीन स्थित शिचांग सैटेलाइट लॉन्चिंग सेंटर से हुई है। पाकिस्तान की स्पेस एंड अपर एटमॉस्पियर रिसर्च कमिशन यानी SUPARCO ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी है। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि यह सैटेलाइट पाकिस्तान और चीन को CPEC की निगरानी में मदद करेगी। इसके अलावा अंतरिक्ष से ही चीन और पाकिस्तान की कई साझा परियोजनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। बता दें कि चीन पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का एक हिस्सा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुजरता है, जो वास्तव में भारत का हिस्सा है।

यह सैटेलाइट पीओके पर भी नजर रखेगा और यह भारत के लिए भी एक अलर्ट रहने वाली खबर है। पाकिस्तानी एजेंसी का कहना है कि इस सैटेलाइस से कृषि क्षेत्र की जानकारी जुटाई जा सकेगी। इसके अलावा पर्यावरणीय मसलों का विश्लेषण करने में भी मदद मिलेगी। रणनीतिक महत्व की चीजों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी और प्राकृतिक संसधानों का भी प्रबंधन किया जा सकेगा। पाकिस्तानी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सैटेलाइट से हमें पता चलेगा कि कहां पर भौगोलिक बाधाएं और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।

एजेंसी का कहना है कि रिमोट से संचालित होने वाला पाकिस्तान का यह दूसरा सैटेलाइट है। इससे पहले PRSS-1 की लॉन्चिंग की गई थी। उसे 2018 में लॉन्च किया गया था। इस नए सैटेलाइट के साथ ही पाकिस्तान के कुल 5 सैटेलाइट अंतरिक्ष की कक्षा में सक्रिय हो गए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि इससे हमें स्पेस आधारित मॉनिटरिंग और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। बता दें कि पाकिस्तान अंतरिक्ष अभियानों में भी पूरी तरह चीन पर ही निर्भरता रखता है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि उसका यह सैटेलाइट भी चीन से ही लॉन्च किया गया है।

More From Author

भोपाल में हुआ गोल्ड विजेता पृथ्वीराजसिंह का सम्मान, विधायक ने किया अभिनंदन

क्‍यों नहीं चल पा रही राहुल की चाल? मोहन सरकार मजबूत, कांग्रेस में बदलाव भी निष्क्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.