एनसीटीई पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण, 31 जुलाई से 4 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन पंजीयन

भोपाल 
उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये एनसीटीई पाठयक्रम संचालित करने वाले शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय सारणी जारी की है।

जारी समय सारणी के अनुसार, एनसीटीई पाठयक्रमों में प्रवेश में लिए विद्यार्थी 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 31 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा। मेरिट सूची का प्रकाशन 7 अगस्त को होगा। विद्यार्थियों के लिए 8 अगस्त को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को उपस्थित होकर 8 से 13 अगस्त तक लिंक इनिशिएट कराना होगा। विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 8 से 14 अगस्त तक करना होगा। आवंटित महाविद्यालय में शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के लिए यह अन्तिम चरण होगा।

 

More From Author

17 साल बाद मालेगांव धमाका केस का फैसला आज, प्रज्ञा सिंह ठाकुर प्रमुख आरोपियों में

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा का सुनहरा मौका, 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई नि:शुल्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.