शुक्रवार 08 अगस्त 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा और सुरक्षित महसूस करेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यावसायिक रूप से तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। किसी करीबी से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपको कई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जो आपको कंपनी में महत्वपूर्ण पद दिलाएगी। अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप ध्यान खो सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। लाइफस्टाइल पर नजर रखें। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क राशि- आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लिखने-पढ़ने के लिए समय उत्तम रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्य में सफल रहेंगे। सम्मान प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को नई डील मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि- आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपको अपनी माता पक्ष से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में असीमित सफलता मिलने की संभावना है।

तुला राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़े मामले को लेकर आज आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। घरेलू सुख बाधित रह सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज किसी खास व्यक्ति की लाइफ में एंट्री हो सकती है। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कोर्ट-कचहरी से बचें और अपनी जुबान पर काबू रखें। मेहनत का पूरा साथ फल मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहने वाला है।

धनु राशि- आज आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम को पाने के लि कड़ी मेहनत करते रहें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।

मकर राशि- आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का साथ आपको महत्वपूर्ण पहचान दिला सकता है।

कुंभ राशि- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में किसी कलीग की मदद की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिता सकते हैं। आर्थिक व व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि- आज आपको अपने दिमाग को शांत रखने की जरूरत है। किसी परिचित से भ्रामक समाचार मिल सकता है। हालांकि आज आपको अपने उत्साह को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। अपना काम समय पर खत्म करके जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा साबित होगा।

More From Author

उपराष्ट्रपति चुनाव पर एनडीए की रणनीति तय, पीएम मोदी और जेपी नड्डा के हाथ में चयन की कमान

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ी राहत, LIG और MIG को मिलेगा आर्थिक लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.