अमेरिका को 50% टैरिफ की चेतावनी, ट्रंप के बयान पर शशि थरूर का करारा पलटवार

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के फैसले को अनुचित, दोहरे मानदंड वाला और भारत-अमेरिका संबंधों के प्रति असंवेदनशील बताया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका भारत के उत्पादों पर 50% शुल्क लगाएगा, तो भारत को भी चाहिए कि अमेरिकी वस्तुओं पर उतना ही टैरिफ लगाए। उन्होंने कहा, “हमारा अमेरिका के साथ 90 अरब डॉलर का व्यापार है। अगर हर चीज 50% महंगी हो जाएगी, तो वहां के खरीदार सोचेंगे कि भारतीय वस्तुएं क्यों खरीदें?”

शशि थरूर ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अमेरिका हमें धमकाकर कुछ नहीं कर सकता। अभी हम अमेरिकी उत्पादों पर औसतन 17% शुल्क लगाते हैं। तो हम वहीं क्यों रुकें? हम भी 50% टैरिफ लगा दें। अगर अमेरिका को भारत से रिश्ता नहीं चाहिए, तो भारत को भी अमेरिका की जरूरत नहीं।” आपको बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया गया है। यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के चलते उठाया गया है। पहले ही 25% शुल्क की घोषणा हो चुकी थी। अब कुल टैरिफ 50% तक पहुंच चुका है।

चीन को छूट, भारत को सजा क्यों?
शशि थरूर ने अमेरिका की नीति को "दोहरे मापदंड" वाली बताते हुए कहा कि चीन रूस से भारत से भी ज्यादा तेल और सामग्रियां खरीदता है, लेकिन उसे 90 दिन की छूट दी गई है। उन्होंने कहा, “अगर चीन को राहत दी जा सकती है, तो भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? ये मित्रता नहीं, दबाव की राजनीति है।”

 

More From Author

डाक सेवा में बड़ा बदलाव: स्पीड पोस्ट अनिवार्य, डाक सेवा लेने वालों की जेब होगी ढीली…

घर बैठे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, RTO के चक्कर अब इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.