टी-सीरीज़ प्रस्तुत ‘ऐसी जन्नत’ रिलीज

मुंबई,

भूषण कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत गाना ‘ऐसी जन्नत’ रिलीज हो गया है। गाना ऐसी जन्नत को लक्षय कपूर ने गाया है। गाने का संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है और इसके बोल यंगवीर ने लिखे हैं ।इस वीडियो में सोनल चौहान नजर आ रही हैं, जिन्हें उनकी डेब्यू फिल्म जन्नत के लिए आज भी याद किया जाता है। इस बार वह लक्षय कपूर के साथ एक नई और प्यारी केमिस्ट्री साझा करती नज़र आती हैं। दोनों कलाकार इस गीत की भावनाओं को मासूम और सादे प्यार के पलों के ज़रिए जीवंत करते हैं।

सोनल चौहान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,जब मैंने पहली बार ‘ऐसी जन्नत’ सुना, तो इसकी मेलोडी और सच्चाई से मैं तुरंत जुड़ गई। लक्षय के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव था।उनकी आवाज़ में गहराई और भावना है। टी-सीरीज़ के साथ दोबारा काम करना भी बहुत अच्छा लगा, जो हमेशा संगीत को खूबसूरती से पेश करते हैं।

लक्षय कपूर ने कहा,‘ऐसी जन्नत’ मेरे दिल के बेहद करीब है। यह गाना पुराने ज़माने के सच्चे प्यार की बात करता है। सोनल के साथ काम करना बहुत आसान और प्यारा रहा, और मैं भूषण कुमार सर और टी-सीरीज़ का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर और इस गाने पर विश्वास किया। ‘ऐसी जन्नत’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

 

More From Author

ट्रंप के नए टैरिफ का बड़ा असर: 61,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित, सबसे ज्यादा मार ऑटो सेक्टर पर

सीएम का लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट: 1.26 करोड़ खातों में 1859 करोड़ ट्रांसफर, बोले- भाई हमेशा साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.