बहनों के आर्शीवाद से ही मैं बना मुख्यमंत्री: CM यादव

वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा का कर रहा हूं निर्वहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बहनों के आर्शीवाद से ही मैं बना मुख्यमंत्री: CM यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नर्मदा वाटिका और शिवांजलि गार्डन में बहनों से राखी बंधवाई

 उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को क्षिप्रा विहार के समीप नर्मदा वाटिका और शिवांजलि गार्डन में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया और राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा लगातार जारी है। बहनों के आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम पर हूं। बहनों के सशक्तिकरण और सम्मान से एक अलग नई पहचान बनाई है। महाकाल की कृपा है कि लाखों बहनों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, जिससे सारी परेशानियां बहनों के आशीर्वाद से खत्म हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जिस घर में माता-बहनें होती हैं, उस घर में ईश्वर का आशीर्वाद भी होता है। वह घर आनंदमय रहता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। उन्होंने प्राचीन काल का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बहन द्रौपदी की रक्षा की थी। प्राचीन काल से हर घर में त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाए जाते हैं और घरों में माता-बहनों के आनंद में कोई कमी नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के साथ उज्जैन में भी निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं। देवास रोड स्थित नागझिरी एवं इंदौर रोड स्थित कपड़ा उद्योग खुलने से बहनों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधायक एवं मंत्री रहते हुए ग्रामों में एवं शहर के विभिन्न वार्डों में राखी बंधवाने का कार्य किया है और उनके आशीर्वाद से आज मैं मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कई जिलों में इस परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा रक्षाबंधन के पर्व पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन पर नेग स्वरूप 250 रुपए हाल ही में बहनों के खातों में राशि उपलब्ध करवाई गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पार्षद श्रीमती निर्मला परमार एवं श्रीमती सुगनबाई बाघेला सहित अन्य बहनों ने प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी आश्रम की मंजू दीदी और उषा दीदी ने भी राखी बांधी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवांजलि गार्डन में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवांजलि गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए और कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों के द्वारा दोनों हाथों में राखी बाँधी गई साथ ही मंच पर बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्तों का त्यौहार है। बहनों के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य चल रहे हैं। अब उज्जैन विज्ञान, अध्यात्म और धर्म की नगरी बन रहा है। उज्जैन के कारखानों में वर्तमान में 20 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं, आने वाले समय में 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बहनों के जीवन में कभी कोई कष्ट न आए भगवान श्रीमहाकालेश्वर से यही प्रार्थना है। बहनों का और हमारा रिश्ता कई वर्षों पुराना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाड़ली बहनों के सिंदूर की रक्षा करने के लिए हम दुश्मनों को उनके घर में जाकर खत्म करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। हम सब पूरी आत्मीयता और आतिथ्य भाव के साथ सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन करेंगे। करीब 29 कि.मी. के नए घाटों का निर्माण सिंहस्थ के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में बहुत सारे लोग स्नान कर सकेंगे। उज्जैन पर सभी देवी देवताओं का विशेष आर्शीवाद है। औद्योगिक क्षेत्र का भी निरंतर विकास हो रहा है। नए कारखाने खुल रहे हैं, जिनके माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेडीमेड कपड़ों का निर्माण कर हम विदेशों में निर्यात करेंगे। रोजगार के लिए बहनों का प्रशिक्षण भी समय-समय पर आयोजित किया जाएगा। हर जरूरतमंद नागरिक का पक्का मकान बनेगा, इसी दिशा में हमारी सरकार विशेष प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित बहनों से अपील की है कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमन-शांति के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में बहनों को झूला-झुलाया और कन्या-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राखी बंधवाते समय उन्होंने बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

 

More From Author

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीन मुकाबलों का रोमांच, ऐसे संभव हुआ

कर्ट कैंपबेल का बयान: मोदी के सामने ट्रंप को नहीं झुकना चाहिए था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.