प्रेमिका के घर आधी रात BJP नेता की घुसपैठ, बेटी संग रंगे हाथ पकड़े जाने पर मचा बवाल

अंबेडकरनगर

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप है। बताया गया कि छह साल से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात प्रेमिका के घरवालों को गंवारा न थी। आनंद, शाहपुर चहोड़ा गांव का रहने वाला था।

घटना आलापुर के मगनपुर महिमापुर गांव की है। बताया गया कि रात को प्रेमिका के घरवालों ने आनंद को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर लाश घर के अंदर ही पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने घर के अंदर लहूलुहान शव देखा तो चर्चा फैल गई।

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। इससे यह साफ है कि बेरहमी से पिटाई की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

More From Author

कांग्रेस ने MP में वोटर लिस्ट की खामियां खोजने का शुरू किया अभियान

खंडवा :मंदिर में हुई अनोखी शादी, शाजिया ने मयूर संग सात फेरे लेकर बदला नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.