लखनऊ मेट्रो फेज-1B को मिला बड़ा रिफंड, 11 किमी लंबा कॉरिडोर और 12 नए स्टेशन होंगे तैयार

लखनऊ
मोदी कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो के फेज-1B को मंजूरी दे दी है, जिससे पुराने लखनऊ को भी मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा। इस विस्तार में 11 किलोमीटर का नया रूट तैयार होगा, जिसमें 12 स्टेशन शामिल होंगे।

यह नई लाइन लखनऊ के ऐतिहासिक और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ेगी, जिसमें अमीनाबाद, चौक, यहियागंज, पांडेयगंज, केजीएमयू, इमामबाड़ा, और रूमी गेट जैसे प्रमुख स्थान कवर होंगे।

लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और इसे लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। इस परियोजना से पुराने लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या कम होने और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

More From Author

स्मार्ट मीटर की खूबियां सुनाने गए अधिकारी, गांववालों ने किया जबरदस्त विरोध, 129 मीटर उखाड़े गए

चार राज्यों में सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की मंजूरी, निवेश राशि ₹4594 करोड़ से ऊपर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.