लिव-इन रिश्तों में सबसे आगे कौन? भारत की स्थिति जानकर होंगे हैरान

 नई दिल्ली

आजकल लिव-इन रिलेशनशिप का चलन पश्चिमी देशों की तरह भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। लिव-इन रिलेशनशिप में दो प्रेमी जोड़े बिना शादी के पति-पत्नी की तरह एक ही छत के नीचे रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कौन सा देश है जहां सबसे ज़्यादा कपल्स लिव-इन में रहते हैं और भारत में इसकी स्थिति क्या है?

सबसे ज़्यादा लिव-इन रिलेशनशिप वाला देश
एक हालिया अध्ययन के अनुसार स्वीडन दुनिया में वह देश है जहां सबसे ज़्यादा कपल्स लिव-इन में रहते हैं। यहां करीब 70% लोग बिना शादी के एक साथ रहना पसंद करते हैं। हालाँकि इनमें से 40% कपल्स कुछ समय बाद अलग हो जाते हैं जबकि केवल 10% ही बिना शादी के जीवन भर साथ रहते हैं। स्वीडन के बाद इस मामले में नॉर्वे और डेनमार्क का नंबर आता है।

भारत में क्या है स्थिति?
भारत में लिव-इन रिलेशनशिप का कोई सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं है क्योंकि इस पर कोई आधिकारिक जनगणना या सर्वेक्षण नहीं हुआ है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि हर 10 में से 1 जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

बढ़ता चलन: भारत में इसका चलन मुख्य रूप से महानगरों, जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में बढ़ा है।

प्रमुख कारण: शहरीकरण, आधुनिकीकरण और पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव को इसके प्रमुख कारण माना जाता है। युवा इसे इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इससे उन्हें एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिलता है।

कानूनी मान्यता: हाल ही में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद वहां पहली बार किसी जोड़े को लिव-इन में रहने के लिए कानूनी मान्यता मिली है।

हालाँकि भारत में सामाजिक रूप से अभी भी इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया गया है और यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

 

More From Author

2025 में कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें तारीख, समय और असर

बड़ा अपडेट: लखनऊ एयरपोर्ट की नियमावली में 16 अगस्त से होंगे परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.