सीएम ने लिया कड़ा निर्णय: एमपी में बिछेगा सड़क जाल, 21 ब्रिज जल्द तैयार होंगे

भोपाल
मध्य प्रदेश जल्द ही ब्रिजों का प्रदेश भी बन जाएगा। वहीं एक और रिकॉर्ड एमपी के नाम होगा, क्योंकि डेढ़ साल में यहां एक साथ 21 ब्रिज  तैयार होंगे। इनमें फ्लाईओवर ब्रिज के साथ ही रोड ओवर ब्रिज भी शामिल हैं। बता दें कि ये सभी ब्रिज मध्यप्रदेश में 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ (Simhatha 2028) की बड़ी तैयारी है। जिन्हें 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम के दिखे सख्त तेवर
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। इन सभी 20 ब्रिजों के निर्माण को लेकर भी उन्होंने साफ-साफ निर्देश दिए हैं कि तय समय सीमा पर सभी ब्रिज तैयार हो जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि इनकी गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता का खास ध्यान रखते हुए इनका निर्माण किया जाना है। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
सिंहस्थ में तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना
सिंहस्थ 2028 में इस बार 3 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं को आवाजाही में कोई परेशानी न हो, वहीं स्थानीय स्तर पर यातायात की सुविधा को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए ये फ्लाईओवर और रोड ओवर ब्रिज तैयार किए जाने हैं। इनके माध्यम से मध्य प्रदेश में डेढ़ साल में बिछने वाला नई सड़कों का ये जाल एमपी में 2028 में सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखेगा।
कुछ ब्रिजों का निर्माण पूरा, कुछ का हुआ भूमिपूजन, जल्द शुरू होगा काम

बता दें कि सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर बनाए जाने वाले इन 21 रोड ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर ब्रिजों (A Network of roads will be laid in MP) में कुछ का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, तो कुछ ब्रिजों का भूमिपूजन हो चुका है। इनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुछ का एलओ जारी हुआ है, तो कुछ के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई है, तो कुछ के टेंडर निकाले गए हैं।

More From Author

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 15 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी

दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत, प्रधानमंत्री ने किया UER-2 का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.