जीवन में सफलता की चाबी: इन 5 बातों को अपनाएं

जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता के मायने सभी के लिए अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए अपने करियर में आगे बढ़ना और जीवन में ऊंचाई हासिल करना ही सफलता का पैमाना होता है। इस सफलता की और हर कोई दौड़ भाग कर रहा है लेकिन ढेर सारी मेहनत के बाद भी ये हर किसी के हाथ नहीं लगती। प्रेमानंद जी महाराज अक्सर अपने प्रवचनों में जीवन से जुड़ी इन्हीं बातों को साझा करते हैं। उनका मानना है कि लोगों में कुछ खास गुण होते हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाते हैं। अगर आप भी ये आदतें अपने जीवन में उतार लें तो सफलता पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज के बताए सक्सेस मंत्र।

पॉजिटिव नजरिया रखना है सबसे जरूरी
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि सफल होना है तो अपने जीवन में हर चीज को ले कर एक सकारात्मक नजरिया होना जरूरी है। दरअसल असफलता और सफलता के बीच सबसे बड़ा फर्क ही दृष्टिकोण का होता है। कोई किसी चीज को असफलता मानकर हताश हो कर बैठ जाता है तो वहीं पॉजिटिव सोच वाला व्यक्ति अपनी गलतियों को स्वीकार करता है और पूरी लगन के साथ दोबारा प्रयास करता है। सकारात्मक नजरिया रखने वाले मानसिक रूप से भी शांत, खुश और बेहद सुलझे हुए होते हैं, जिस वजह से उनके सफल होने के चांस बढ़ जाते हैं।

सफलता के सूत्र हैं, धैर्य और समर्पण
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि सफल होने के लिए व्यक्ति में भरपूर धैर्य और समर्पण की भावना जरूर होनी चाहिए। सफलता कोई एक दिन में मिलने वाली चीज नहीं हैं। इस तक पहुंचने के लिए ढेर सारे प्रयास करने पड़ते हैं और कई बार असफलता का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे में अगर व्यक्ति में धैर्य नहीं है तो सफलता तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही सफल होने के लिए अपने लक्ष्य की प्रति पूरी तरह समर्पित होना भी बेहद जरूरी है। सफलता सबसे पहले अपना समर्पण मांगती है, फिर ही आपको उसके परिणाम देखने को मिलते हैं।

भाग्य से ज्यादा कर्म में करें विश्वास
जो लोग अपने कर्मों पर विश्वास रखते हैं, उन्हें देर-सवेर सफलता मिल ही जाती है। प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अपने भाग्य के भरोसे रहने वालों के हाथ निराशा ही लगती है। क्योंकि भाग्य को आकार देने का काम व्यक्ति के कर्म करते हैं। जो व्यक्ति बिना फल की चिंता किए हुए कर्म करने पर ध्यान देता है, उसे जीवन में निराशा कभी नहीं मिलती। इसलिए कोई भी लक्ष्य पाना है तो मन में ये बात बैठा लें कि आपको उसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी, इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

मन को भीतर से शांत रखना है जरूरी
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि कुछ भी करने से पहले व्यक्ति का भीतर से शांत होना बेहद जरूरी है। जब व्यक्ति भीतर से शांत होता है तो बाहर की अशांति उसे विचलित नहीं करती। कितनी भी कठिन परिस्थिति को वो आराम से सोच-समझकर हल कर ही लेता है। इसके ठीक उलट यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बेचैन हो, उसका मन शांत ना हो, तो उसके लिए आसान चीजें भी मुश्किल हो जाती हैं। इस हालत में सफलता के बारे में सोचना ही उस व्यक्ति के लिए मुश्किल हो जाता है।

घातक हो सकता है अहंकार का भाव
प्रेमानंद ही महाराज कहते हैं कि अहंकार का भाव किसी भी व्यक्ति के विनाश का कारण बन सकता है। कोई व्यक्ति कितना भी विद्वान हो, हर चीज में बेहतर क्यों ना हो लेकिन यदि उसमें अहंकार का भाव आ जाए, तो उसका गिरना तय है। इसलिए सफलता के शीर्ष तक पहुंचना है तो अहंकार के भाव को अपने अंदर कभी ना आने दें। ध्यान रहे आप कितने भी बड़े क्यों ना हो जाएं गलतियां कर सकते हैं, लेकिन अगर आप में उन गलतियों को स्वीकार करने और उनसे सीखने का भाव है, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

More From Author

प्रदेश में अब तक 722 मि.मी. औसत वर्षा, सामान्य से कितनी ज्यादा?

नितिन गडकरी का दावा: 2026 से पहले लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटकर सिंगल डिजिट में आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.