बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली
बीसीसीआई ने सोमवार को 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, पूर्व क्रिकेटर और कोच संदीप पाटिल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें संदीप पाटिल को 1983 विश्व कप के दौरान उनकी शानदार बल्लेबाजी और बाद में कोच व चयनकर्ता के रूप में उनके योगदान के लिए याद किया गया। संदीप पाटिल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत में उनकी 32 रन की पारी बेहद अहम रही थी।

18 अगस्त 1956 को मुंबई में जन्मे संदीप पाटिल दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। भारत के लिए उन्होंने 15 जनवरी 1980 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। पूर्व क्रिकेटर का वनडे में डेब्यू 6 दिसंबर 1980 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। संदीप पाटिल ने 29 टेस्ट में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 1,588 रन बनाए और 9 विकेट लिए। वहीं, 45 वनडे में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,005 रन बनाए और 15 विकेट अपने नाम किए।

संदीप पाटिल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहे और कोचिंग की दुनिया में एक्टिव थे। पाटिल 14 नवंबर 1996 को केन्या के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाकर वनडे विश्व कप 2003 तक किया गया।

2003 विश्व कप में केन्या ने संदीप पाटिल की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। 2003 वनडे विश्व कप, जो साउथ अफ्रीका में खेला गया, उसमें केन्या ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और अपने क्रिकेट इतिहास में अब तक का एकमात्र सेमीफाइनल खेला। पाटिल 27 सितंबर 2012 से सितंबर 2016 तक बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष रहे थे। उसी दौर में भारत ने 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।

 

More From Author

संविधान पर राजा भैया का बड़ा बयान, बोले– नहीं चाहिए समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द

भाईयों की साज़िश से हुई 61 लाख की लूट, छतरपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.