उज्जैन में महाकाल की शाही सवारी आज, ड्रोन से फूलों की वर्षा और 70 भजन मंडलियों की धुन

उज्जैन
 बाबा महाकाल की नगरी में आज श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसमें देशभर से 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 10 बजे मंदिर परिसर में वापस आएगी। इस बार सवारी में 10 ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। सवारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सेल्फी लेने पर रोक रहेगी।

सात किलोमीटर लंबा रहेगा रूट
श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी श्रावण-भाद्रपद माह में निकाली जाती है। इस बार यह सवारी 18 अगस्त को शाम 4 बजे निकाली जाएगी। सवारी में छह मुखारविंद शामिल होंगे और इसका मार्ग लगभग सात किलोमीटर लंबा होगा। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सवारी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। लाखों भक्तों के आने का अनुमान है। पहली बार 10 ड्रोन से सवारी पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

आज सवारी में छह मुखारविंद शामिल होंगे। सात किलोमीटर लंबे मार्ग में 10 ड्रोन से रजत पालकी पर पुष्पवर्षा की जाएगी। 70 भजन मंडलियों के साथ साधु-संत, पुलिस बैंड, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और पुरोहित भी सवारी के साथ रहेंगे।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में भगवान महाकाल की छठी सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद और रथ पर सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे।

छह मुखारविंद होंगे सवारी में शामिल
सवारी में रजत पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद और रथ पर सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे। सवारी से पहले मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाएगा और मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

नोट कर लें टाइमिंग
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे सवारी रवाना होगी। मंदिर से सवारी 4:20 बजे कोट मोहल्ला, 4:30 बजे गुदरी चौराहा, 4:45 बजे बक्षी बाजार चौराहा, 5 बजे हरसिद्धि पाल, 5:15 बजे रामघाट पर पूजन, 6 बजे बंबई वाले की धर्मशाला, 6:30 बजे गणगौर दरवाजा, 7 बजे सत्यनारायण मंदिर, 7:30 बजे कमरी मार्ग, 7:45 बजे टंकी चौराहा, 8 बजे तेलीवाड़ा, 8:30 बजे कंठाल चौराहा, 9 बजे गोपाल मंदिर, 9:30 बजे गुदरी चौराहा, 9:45 बजे कोट मोहल्ला और रात 10 बजे मंदिर परिसर पहुंचेगी।

सर्वविदिति है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से सावन भादो मास में सावरिया निकलती है. इस बार 11 जुलाई से सावन मास सवारी निकलना शुरू हुई थी. सावन मास में चार सवारी के बाद भादौ मास की पहली सवारी 11 अगस्त को निकली थी. इसी कड़ी में श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली छठी सवारी सोमवार शाम 4 बजे बाबा की अंतिम सवारी जिसे राजसी (शाही) सवारी  निकलेगी. इस सवारी में बाबा छह स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे. राजसी सवारी के महत्व को देखते हुए रजत पालकी में सवार चंद्रमौलेश्वर भगवान पर 10 ड्रोन से फूलों की वर्षा की जाएगी. पिछली बार भी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई थी. सवारी में करीब 10 लाख भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है.

इन मुखारबिंद के होंगे दर्शन

सावन-भादौ महीने में अब तक बाबा महाकाल की पांच सवारी निकल चुकी हैं. हालांकि इस अंतिम सवारी में रजत पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट मुखारविंद और रथ पर सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे. सवारी से पहले मंदिर के सभा मंडप में भगवान का पूजन-अर्चन किया जाएगा और मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सवारी रवाना होगी.

7KM मार्ग पर भ्रमण करेंगे बाबा 

महाकाल मंदिर सवारी से सवारी 4 बजे निकलेगी. 4:20 बजे कोट मोहल्ला, 4:30 बजे गुदरी चौराहा, 4:45 बजे बक्षी बाजार चौराहा, 5 बजे हरसिद्धि पाल, 5:15 बजे रामघाट पर पूजन, 6 बजे बंबई वाले की धर्मशाला, 6:30 बजे गणगौर दरवाजा, 7 बजे सत्यनारायण मंदिर, 7:30 बजे कमरी मार्ग, 7:45 बजे टंकी चौराहा, 8 बजे तेलीवाड़ा, 8:30 बजे कंठाल चौराहा, 9 बजे गोपाल मंदिर, 9:30 बजे गुदरी चौराहा, 9:45 बजे कोट मोहल्ला और रात 10 बजे मंदिर परिसर पहुंचेगी. इस तरह राजसी सवारी करीब 7 km मार्ग पर भ्रमण करेगी.

चार जनजातीय देगी प्रस्तुती

सवारी की ख्याति देखते हुए सरकार हर बार नए प्रयास कर रही है. इसी के चलते प्रत्येक सवारी में विभिन्न जनजातियों को शामिल किया गया. राजसी सवारी में 70 भजन मंडलियों के साथ साधु-संत, पुलिस बैंड और श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी व पुरोहित सवारी के साथ रहेंगे. वहीं दुलिया जनजातीय गुदुमबाजा नृत्य, भुवनेश्वर (हरदा) से डंडा लोक नृत्य, बालाघाट के बैगा जनजातीय करमा नृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगे.

सेल्फी लेने पर रहेगी रोक, लाइव प्रसारण 

अत्यधिक दर्शनार्थियों के आने पर सभी सवारी के दर्शन कर सके इसलिए मंदिर प्रबंध समिति चलित रथ पर दोनों ओर एलईडी से लाइव प्रसारण करेगी. वहीं फ्रीगंज, नानाखेड़ा, दत्त अखाड़ा आदि क्षेत्रों में भी सवारी का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा. सवारी में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. मार्ग पर मोबाइल डिटेक्शन टीम भी तैनात रहेगी और सेल्फी लेने पर रोक रहेगी.

सवारी निकालने से पहले मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाएगा और मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

प्रमुख पालकी में विराजेंगे श्री चंद्रमौलेश्वर राजसी सवारी के चल समारोह में सबसे आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रचार वाहन रहेगा। उसके बाद यातायात पुलिस, तोपची, रजत ध्वज, घुड़सवार, विशेष सशस्त्र बल सलामी गार्ड, स्काउट-गाइड सदस्य, कांग्रेस सेवा दल और सेवा समिति बैंड चलेंगे। फिर मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों की 70 भजन मंडलियां रहेंगी।

इनके बाद चंद्रमौलेश्वर की प्रमुख पालकी, भारत बैंड, गरुड़ पर विराजित शिव-तांडव, रमेश बैंड, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, गणेश बैंड, रथ पर श्री होल्कर स्टेट मुखारविंद, आरके बैंड, रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद, उसके बाद राजकमल म्यूजिकल ग्रुप बैंड और अंत में श्री मनमहेश स्वरूप हाथी पर विराजित होंगे।

यहां पार्क करें वाहन 

1. भोपाल, इंदौर, देवास की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपना वाहन निम्न पार्किंग स्थलों पर खड़ा करेंगे

वाकड़कर पार्किंग, मन्नत गार्डन पार्किंग,हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग,कर्कराज पार्किंग.

2. बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी वाहन कार्तिक मेला ग्राउण्ड में पार्क कर सकेंगे।

3. मक्सी एवं आगर की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपना वाहन क्षीर सागर स्टेडियम एवं सामाजिक न्याय परिसर मे खड़ा कर सकेंगे.

इन मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित 

1. हरिफाटक टी से बेगमबाग जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित.

2. दानीगेट से रामानुज कोट जाने वाले वाहन प्रतिबंधित.

3. गुदरी चौराहा से कहारवाडी होकर रामघाट जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

4. तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तरफ आने वाले ओर निकास चौराहा से तेलीवाडा की वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

5. क्षीर सागर से कंठाल चौराहा तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

6 बियावानी से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

7 नरेन्द्र टाकीज से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

8. निकास चौराहे से तेलीवाड़ा तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

9. क्षीर सागर टर्निंग से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

10. भार्गव तिराहे से टंकी चौक तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

11. केडी गेट से कमरीमार्ग तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

12. चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

13. शंकराचार्य से दानीगेट तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

14. तोपखाने से लोहे का पुल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

15 नलिया बाखल से बेगमबाम चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

16. बारह खोली से बेगमबाग की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

More From Author

बैठक से पहले ट्रंप ने दिया बड़ा झटका, बोले– यूक्रेन का NATO सपना कभी पूरा नहीं होगा

एनएचएम कर्मचारी संघ सड़कों पर, अधिकारियों पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.