स्टॉक मार्केट फिसला, छह दिन की तेजी टूटी; जानें कौन से 10 शेयर बिखरे

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market) में बीते छह कारोबारी दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगा नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही 400 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी पिछले बंद के मुकाबले 127 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, Axis Bank, Reliance जैसे शेयर गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे. 

धीमी शुरुआत के बाद फिसलते गए इंडेक्स
बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 82,000.71 की तुलना में गिरावट के साथ 81,951.48 के लेवल पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 411 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ टूटकर 81,578 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी की भी चाल रही और ये अपने पिछले बंद 25,083.75 की तुलना में 25,064.15 पर खुलने के बाद फिसलता चला गया और 25000 के स्तर के नीचे आ गया. महज 10 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 127 अंकों की गिरावट लेकर 24,950 पर ट्रेड कर रहा था. 

खुलते ही बिखर गए ये बड़े शेयर 
शुक्रवार को बाजार में आई इस गिरावट के चलते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही बिखर गए. इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HCL Tech Share (1.50%), Asian Paints Share (1.25%) फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो दूसरी ओर ITC, HDFC Bank, ICICI Bank, NTPC, Tata Steel और Reliance शेयर भी रेड जोन में ओपन हुए. शुरुआती कारोबार में जहां 1362 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में ओपनिंग की, तो वहीं 920 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ खुले. 151 शेयरों की स्थिति फ्लैट रही. 

सबसे ज्यादा टूटने वाले 10 शेयर
सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की बात करें, तो एचसीएल और एशियन पेंट्स के अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ramco Cement Share (2.42%), LIC Housing Finance Share (2%), Relaxo Share (1.40%), Bandhan Bank Share (1.35%) और Hindustan Petro Share (1.30%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली और खुलने के साथ ही Vimta Labs Share (6%), Force Motors Share (5.10%) और Everest India Share (3.90%) फिसल गया. 

इस गेमिंग स्टॉक में गिरावट जारी
सरकार के ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 का असर ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी Nazara Tech के शेयर पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार तीसरे दिन इस शेयर में गिरावट देखने को मिली. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी ये खुलते ही 4 फीसदी के आस-पास फिसल गया. तीन दिन में ये करीब 19 फीसदी टूट चुका है और इसका मार्केट कैप कम होकर 10740 करोड़ रुपये रह गया है. 

More From Author

उप मुख्यमंत्री ने 5.3 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बालोद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.