शिक्षक पर हमला सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को रोकने पर, बंगाल में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली
बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया में एक शिक्षक की पिटाई की घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार तड़के सार्वजनिक रूप से शराब पीने का विरोध करने पर कुछ युवकों के समूह ने कथित रूप से शिक्षक को पीट दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।कमरहाटी नगरपालिका वार्ड संख्या 31 के अंतर्गत नंदनगर इलाके में यह घटना हुई। पीडि़त शिक्षक का नाम निरुपम पाल है, जो सुबह करीब छह बजे काली पूजा में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने सडक़ किनारे चार युवकों और एक महिला को शराब पीते देखा।
 
हमलावरों ने बेरहमी से पीटा
शिकायत के मुताबिक, जब पाल ने उन लोगों को ऐसा नहीं करने को कहा तो उन्होंने कथित तौर पर उन (शिक्षक) पर हमला कर दिया। पाल के चेहरे, आंख और छाती पर चोट पहुंची है। पाल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील
सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर कई युवक शिक्षक पर बार-बार हमला करते और लात-घूंसा चलाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि शिक्षक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। पाल ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है, क्योंकि उन्हें डर है कि वे उन्हें फिर से निशाना बना सकते हैं।

More From Author

बिजली दुरुस्त करने की कोशिश में बड़ा हादसा, करंट लगने से शहडोल में दो भाइयों की जान गई

राज्यपाल शामिल हुए सहकार भारती बुनकर के राष्ट्रीय अधिवेशन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.