हर बच्चे के नाम छोड़ी 244 करोड़ की संपत्ति, मौत के बाद 70 दिन तक पड़ी रही लाश

लॉस एंजिल्स

शायद ही दुनिया में कभी ऐसा पॉप स्टार होगा, जिसके मरने पर पूरी दुनिया ने आंसू बहाए और इसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लकी टिकट निकाले गए थे। इसकी अंतिम यात्रा को स्ट्रीम किया गया, तो उसे दुनियाभर के 300 करोड़ लोगों ने देखा था। यही नहीं, मरने के 70 दिन बाद इसे दफनाया गया था और वह भी रहस्यमय तरीके से। और तो और इस पॉप स्टार ने मरने के बाद कई रिकॉर्ड बनाए थे। इसके नाम पर एक-दो नहीं, बल्कि 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। बताया जाता है कि मौत के बाद इस पॉप स्टार की 17,110 करोड़ रुपए कमाई हुई। यह अपने हर बच्चे के नाम 244 करोड़ और बाकी प्रॉपर्टी में हिस्सा छोड़ गया था। यह स्टार 150 साल जीना चाहता था, इसलिए 12 डॉक्टर रखे थे। इसकी लाश को रहस्यमय तरीके से दफनाया गया था।

इस पॉप स्टार की 16 साल पहले मौत हो गई थी, पर इसके गाने आज भी सुने जाते हैं और फैंस आज भी याद करते हैं। 150 साल जीने की चाह में यह ऑक्सीजन के चैंबर में सोता था, पर 50 साल की उम्र में ही मौत ने इसे अपने आगोश में ले लिया था।

माइकल जैक्सन की मौत, कई लोग बेहोश, 13 ने किया था सुसाइड
यह थे माइकल जैक्सन, जिन्हें दुनिया 'किंग ऑफ पॉप' भी कहती थी। 29 अगस्त को उनकी 67वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर थे। आवाज के अलावा वह अपने गानों, डांसिंग स्टाइल और मून वॉक के लिए मशहूर थे। लाखों लोगों ने माइकल का मूव वॉक स्टाइल सीखा और आज तक कॉपी करते हैं। माइकल जैक्सन की 25 जून 2009 को मौत हो गई। बताया जाता है कि यह खबर सुनकर जहां कई लोग सड़क पर बेहोश हो गए थे, वहीं 13 फैंस ने सुसाइड कर लिया था।

इस कारण हुई थी माइकल जैक्सन की मौत? लंबा जीने के लिए ऑक्सीजन चैंबर और लैब
माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालातों में हुई थी। बताया जाता है कि उनकी मौत प्रोपोफॉल और बेंजोडायजेपाइन जैसी हेवी दवाइयों के ओवरडोज से हुई थी। इन दवाइयों के कारण माइकल जैक्सन को हार्ट अटैक आ गया था। कोई मानने को तैयार नहीं था कि माइकल जैक्सन की मौत हो चुकी है। आखिर जो इंसान 150 साल जीने की चाह रखता था, और ऑक्सीजन के चैंबर में सोता था…लंबे समय तक जीने के लिए घर में ही लैब बनवाकर रिसर्च करवा रहा था, वो कैसे मर सकता है? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा था क्योंकि माइकल जैक्सन ने अपने लिए 12 डॉक्टरों की टीम रखी थी। वो उनकी दवाइयों से लेकर क्या खाना है और क्या नहीं, तक का ध्यान रखते थे। माइकल जैक्सन जो भी खाना खाते थे, उसे पहले लैब में टेस्ट किया जाता था।

संदेह में थी मौत, जांच के लिए निकाला गया था दिमाग
माइकल जैक्सन की मौत संदेह के घेरे में थी। मौत का सही कारण पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए माइकल जैक्सन का दिमाग निकाला गया और फिर उसकी जांच की गई। दो महीनों तक जांच चलती रही, पर कोई नतीजा नहीं निकला। तब माइकल जैक्सन के शव को 70 दिन बाद दफनाया गया।

मौत के 70 दिन बाद सोने के ताबूत में दफनाया, यह था डर
माइकल जैक्सन के शव को सोने के ताबूत में दफनाया गया था। हालांकि, इसे लेकर पहले उनके घरवाले डरे हुए थे। उन्हें डर था कि कहीं उनका शव और ताबूत चोरी न हो जाए। इसलिए पहले माइकल जैक्सन के शव को मेकअप आर्टिस्ट ने सजाया और फिर उसे सोने के ताबूत में रखकर कंक्रीट में दफना दिया। माइकल जैक्सन के शव को कहां दफनाया गया था, इसकी लोकेशन को सीक्रेट रखा गया। पर बाद में उसे निकालकर ग्रेट माइसीलियम में दफना दिया गया, जो फॉरेस्ट लॉन में स्थित है।

माइकल जैक्सन का मेमोरियल, लाखों लोग उमड़े
इसके बाद 7 जुलाई 2009 को माइकल जैक्सन का एक मेमोरियल बनाया गया, जिसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। इसके लिए बाकायदा टिकट सिस्टम रखा गया था, और कुछ लकी लोग ही टिकट खरीदकर इसमें शामिल हो पाए थे।

मौत के बाद माइकल जैक्सन की कमाई, हर बच्चे के लिए छोड़ गए अरबों रुपये
'फोर्ब्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौत के बाद माइकल जैक्सन की 17,110 करोड़ रुपए कमाई हुई थी। वह मौत के 10 साल बाद भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंग रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल जैक्सन के नाम पर साल 2018 तक 28.40 अरब की कमाई हुई थी। बताया जाता है कि वह मरने से पहले अपनी प्रॉपर्टी में से हर बच्चे के लिए 244 करोड़ रुपये और बाकी संपत्ति में हिस्सा छोड़ गए थे।

More From Author

14 मंत्रियों के सवाल पर रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- न्यायालय का निर्णय रहेगा अंतिम

‘दहेज प्रताड़ना के आरोप बेबुनियाद’, सुप्रीम कोर्ट ने बहू की सास को दी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.