शेयर बाजार में राहत, गिरावट पर ब्रेक और सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

मुंबई 

शेयर बाजार में ट्रंप टैरिफ के चलते जारी गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेक लगा नजर आया और सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां खुलने के साथ ही 350 अंक की छलांग लगाकर कारोबार करता दिखा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद की तुलना में 100 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार शुरू किया. शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसे आई शेयरों में तूफानी तेजी आई. 

बीते हफ्ते बड़ी गिरावट के बाद उछले इंडेक्स
बीते 27 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल और हथियारों की खरीद को लेकर लगाया गया 25% का एक्सट्रा टैरिफ लागू हुआ था और कुल टैरिफ 50% हो गया था. इसके बाद से ही शेयर मार्केट में भी लगातार इसका असर देखने को मिल रहा था और तीन कारोबारी दिनों में सेंसेक्स-निफ्टी खूब फिसले थे. हालांकि, नए महीने और नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोमवार को बाजार में गिरावट और ट्रंप टैरिफ का डर दोनों खत्म नजर आया. 

बाजार में कारोबार की शुरुआत के दौरान बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 79,809.65 की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ 79,828.99 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 80,206 के लेवल पर कारोबार करता नजर आने लगा. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 24,432.70 पर खुलने के बाद तेज रफ्तार पकड़कर 24,546.65 के लेवल पर पहुंच गया. 

सबसे तेज भागे ये 10 शेयर 
सोमवार को सबसे तेज शुरुआत करने वाले टॉप-10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप में शामिल इंफोसिस शेयर करीब 2 फीसदी, तो टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और टीसीएस के शेयर में 1.50% से ज्यादा की तेजी आई. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में ओलेक्ट्रा शेयर 7%, सीजी पावर शेयर 3.80% और डिक्सन शेयर 2.80% चढ़कर ट्रेड कर रहा था. स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों की बात करें, तो यहां पर एपीटेक शेयर 7.92% और यात्रा शेयर 6.60% चढ़कर कारोबार कर रहा था. 

रिलायंस-मारुति समेत रेड जोन में ये शेयर
एक ओर जहां तमाम शेयरों की शुरुआत बढ़त के साथ ग्रीन जोन में हुई, तो वहीं कुछ बड़ी कंपनियों के स्टॉक बाजार में तेजी के दौरान भी रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए. इनमें लार्जकैप में हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, रिलायंस, आईटीसी और सनफार्मा जैसे बड़े शेयर शामिल रहे. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप में जेएसएल, यूबीएल, गोदरेज इंडिया, भारती हेक्सा समेत कैमलिन फाइनेंस, मैराथोन और एसटीएल टेक का शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. 

More From Author

तीन नेताओं की हाथों में हाथ की तस्वीरें, ट्रंप का ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं!

सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियाँ बढ़ाएं: मुख्यमंत्री योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.