‘जय जगत’ का उद्घोष दुनिया के सर्वोच्च स्थान तक पहुँच गया है: राज्यसभा सांसद डा. सुधांशु त्रिवेदी

सी.एम.एस. शिक्षकों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’,
एक करोड़ से अधिक धनराशि के पुरस्कारों से नवाजे गये सी.एम.एस. शिक्षक
लखनऊ

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद, द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण से हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. त्रिवेदी ने सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सी.एम.एस. द्वारा हस्ताक्षरित ‘जय जगत’ का उद्घोष आज दुनिया के सर्वोच्च स्थान तक पहुँच गया है और सी.एम.एस. छात्र शुभांशु शुक्ला ने अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर पहुँचकर इसे साकार कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत सदा से ही जगत गुरू रहा है और हरेक क्षेत्र में भारत ने विश्व का मार्गदर्शन किया है। आज शुभांशु जैसे हजारों सी.एम.एस. छात्र विभिन्न क्षेत्रों में भारत का परचम लहरा रहे हैं। वास्तव में, शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान का नाम नहीं है अपितु इसमें संस्कार, परम्परायें व सद्गुणों का विकास भी शामिल है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स के इस दौर में छात्रों में जीवन मूल्यों व संस्कारों के विकास पर जोर दें।

    इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के विद्वान शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के भाग्यविधाता हैं। मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को बड़ी मेहनत व ईमानदारी से निभा रहे हैं। इससे पहले, मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों समेत सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. के सभी शिक्षक व अन्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जो बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनका चरित्र निर्माण कर भविष्य निर्माण भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए प्रो. किंगडन ने कहा कि भावी पीढ़ी का सर्वांगीण विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुस्मिता घोष ने भी शिक्षकों का स्वागत करते हुए सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों पर चर्चा की। 

    इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए नगद पुरस्कारों व उपहारों से सम्मानित किया। कुल मिलाकर, सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को एक करोड़ रूपये से अधिक धनराशि के नगद पुरस्कारों व उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा-3 से लेकर कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें सुश्री अवन्तिका गुप्ता, सुश्री आकांक्षा सिंह, सुश्री अपूर्वा पाण्डेय, सुश्री प्रियंका अग्रवाल, सुश्री निदा मोईन, श्री श्रीकृष्ण एवं श्री अविनाश कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

    सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आज सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर अपील की एवं भावी पीढ़ी को चरित्रिक व मानवीय गुणों से युक्त बनाने का आहवान किया। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च आज प्रातः गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम पहुँचकर शिक्षक सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गया।

More From Author

शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

योगी सरकार के प्रयासों से 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आया आमूलचूल बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.