खराब नियत वाले लोग अक्सर अपनाते हैं ये 5 आदतें, इन्हें देखें तो रखें दूरी!

किसी इंसान की नीयत को उसके चेहरे से नहीं पहचाना जा सकता। बाहर से कोई कितना भी सीधा-सादा या भला लगे, जरूरी नहीं कि उसके दिल में भी उतनी ही अच्छाई हो। इंसान की असली पहचान तो उसकी आदतों से होती है। कुछ छोटी-छोटी बातें और व्यवहार, ये दो ही चीजें ऐसी हैं, जिनके जरिए आप इंसान की अच्छी और बुरी नीयत को पहचान सकते हैं। कुछ लोग बाहर से तो बहुत अच्छे बने रहते हैं लेकिन उनकी नियत खराब होती है। ऐसे लोगों से बचकर रहना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये किस फायदे के लिए आपके साथ जुड़े हुए हैं, ये कहना मुश्किल होता है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी आदतें, जो अक्सर खराब नियत वालों में देखने को मिल जाती हैं।

हर बात में अपना फायदा ढूंढना
खराब नीयत वाले लोग हर स्थिति को इस नजरिए से देखते हैं कि इसमें उनका क्या फायदा हो सकता है। चाहे वह दोस्ती हो, काम का रिश्ता हो या परिवार से जुड़ा मामला। उनके मन में हमेशा यह कैलकुलेशन चलती रहती है कि उन्हें इस चीज से क्या फायदा मिलने वाला है। ये लोग किसी की मदद भी तब ही करते हैं, जब उन्हें यकीन हो कि बाद में उससे उन्हें कोई लाभ मिल सकता है। अगर उन्हें किसी रिश्ते से फायदा नहीं मिल रहा होता है तो वो उससे किनारा करने लगते हैं।

दूसरों की बुराई करके खुद को बेहतर दिखाना
जो लोग हमेशा दूसरों को बुरा दिखाकर खुद को अच्छा साबित करने की फिराक में लगे रहते हैं, ऐसे लोग भी खराब नीयत वाले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर दूसरों की कमियों को उजागर करते हैं, ताकि खुद को ऊँचा दिखा सकें। पीठ पीछे बुराई करना इन लोगों की खास आदत होती है। ऐसे लोगों की बातें सुनने में तो तर्कपूर्ण लग सकती हैं, लेकिन उनका मकसद सिर्फ अपनी छवि को चमकाना और दूसरों को कमजोर साबित करना होता है।

जिन्हें हो झूठ बोलने की आदत
खराब नियत वाले इंसान की एक खास आदत ये भी होती है कि उन्हें झूठ बोलने में कोई झिझक नहीं होती। ऐसे लोगों के लिए सच को तोड़-मरोड़कर पेश करना या पूरी तरह से झूठी बातें बना लेना आम बात है। इस तरह के लोग अपने झूठ को इतनी सफाई से कहते है कि सामने वाला तुरंत पकड़ भी नहीं पाता। धीरे-धीरे जब सच्चाई सामने आती है, तब तक कई लोगों को काफी नुकसान हो चुका होता है।

जिन्हें दूसरों के इमोशन की कद्र ना हो
खराब नीयत वाले इंसान कभी दूसरों के इमोशन की कद्र नहीं करते हैं। किसी के सुख-दुख का इन्हें कोई ख्याल नहीं रहता। ऐसे लोग किसी का भरोसा जीतकर, फिर उसी का गलत इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। इनके लिए प्यार, दोस्ती, सहानुभूति जैसे इमोशन सिर्फ एक हथियार है, जिसका इस्तेमाल वो अपने मतलब को पूरा करने के लिए करते हैं।

कभी अपनी गलती नहीं मानना
खराब नीयत वाले व्यक्ति में विनम्रता की भी कमी होती है। ऐसे लोग इस बात को कभी एक्सेप्ट नहीं करते हैं कि उनसे कोई गलती हुई है। उल्टा वे अपनी गलती को दूसरों पर डालने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग अपनी इमेज को सुधारने के लिए किसी को भी बलि का बकरा बना सकते हैं।

 

More From Author

नारायणपुर-अबूझमाड़ से बड़ी खबर: सुरक्षाबलों ने छह माओवादियों के शव किए बरामद

संघ प्रमुख की मौजूदगी में आरएसएस की अहम बैठक, बीजेपी और अन्य संगठनों के नेता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.