स्टेप-बाय-स्टेप Google Maps पर अपने घर का पता ऐसे जोड़ें

नई दिल्ली

ऑनलाइन डिलीवरी की गलत लोकेशन, कैब ड्राइवर का सवाल कि कहां आना है? और रिश्तेदारों को घर का पता समझाने के झंझट से अब छुटकारा मिल सकता है। दरअसल आप Google Maps का सही इस्तेमाल करें, तो आपके घर या दुकान के पते को भी मैप्स पर सर्च किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने घर का पता ऐप में जोड़ना होगा। इसके बाद कोई भी आपके घर, दुकान या ऑफिस की लोकेशन को मैप्स पर नेविगेट करके आप तक पहुंच सकता है। इसके लिए आपको एक सिंपल से प्रोसेस को फॉलो करना होगा। चलिए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं।

ऐसे जोड़ अपना एड्रेस
गूगल मैप्स में अपने घर या दुकान का पता जोड़ने के लिए Google Map ऐप को खोल लें।

    इसके बाद नीचे दिख रहे Contributeऑप्शन पर टैप करें।
    अब Add Place के ऑप्शन पर टैप करें।
    अब आपको लोकेशन के बारे में बेसिक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जैसे कि नाम, कैटेगरी, पूरा पता आदि।
    इसके बाद मैप पर भी सही लोकेशन को चुन लें।
    अगर जगह आपकी दुकान या ऑफिस है तो आप उसमें अतिरिक्त जानकारी भी जोड़ पाएंगे जैसे कि वर्किंग आवर्स या वेबसाइट आदि
    इसके अलावा आप चाहें, तो अपने पते के साथ फोटो भी जोड़ सकते हैं। इससे आपके पते पर आने वाले को फोटो की मदद से पहुंचने में ज्यादा आसानी होगी।
    इसके बाद Submit पर टैप करके एड्रेस को गूगल मैप पर जोड़ दें।
    इस तरह से आप बेहद आसानी से अपने पते को गूगल मैप पर जोड़ सकते हैं।

क्या है फायदा
वैसे आप इस फीचर का इस्तेमाल किसी भी जरूरी पते को गूगल मैप्स पर जोड़ने के लिए कर सकते हैं। एक बार लोकेशन के सेव हो जाने के बाद आप इसे आसानी से किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं। साथ ही आपका एड्रेस मैप्स पर सर्च किए जाने पर दिखाई भी देने लगेगा।

ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप Google Maps के Contribute फीचर का इस्तेमाल करके अपने घर या किसी दूसरी जगह का पता जोड़ने वाले हैं, तो ध्यान रहे कि उस समय आप उसी लोकेशन पर हों और आपके फोन की लोकेशन सर्विस ऑन हो। इससे आप मैप पर अपनी सही-सही लोकेशन को मार्क कर पाएंगे। इसके अलावा आप मैप पर पॉइंटर को थोड़ा आगे-पीछे करके मैप पर अपने एड्रेस के लिए सही लोकेशन सेट कर सकते हैं।

 

More From Author

भयंकर संकट में गाजा, यूएन ने किया अलर्ट, इजरायल की सुप्रीम कोर्ट भी हुई नाराज

दतिया के होटल में विवादित सेलिब्रेशन, ASI और कॉन्स्टेबल पर एसपी ने लगाई सस्पेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.