‘मुझ पर फेंको ऐसी गेंद…’ ऋषभ पंत की डिमांड सुनकर हैरान रह गए गेंदबाज: संजय बांगर

मुंबई 
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थी और कईयों को लगा था कि पंत का करियर लगभग खत्म हो गया है। हालांकि पंत ने कुछ महीने के अंदर ही वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया। ऋषभ पंत भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के अहम सदस्य हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से एक अलग पहचान भी बनाई है। इस बीच भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने ऋषभ पंत के शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर किया है, जहां पर ऋषभ पंत गेंदबाजों से उन्हें तेज गेंदबाजी और शरीर पर गेंद करने के लिए कहते थे।

ऋषभ पंत ने 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद से वह टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बने हुए हैं। ऋषभ पंत अपनी आक्रमक बल्लेबाजी की वजह से विपक्षी पर भारी पड़ते हैं, उनके सामने चाहे तेज गेंदबाज हो या स्पिनर, पंत दोनों के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करने में समर्थ हैं। हाल ही में संजय बांगर ने अपने शुरुआती दिनों में पंत की निडरता की पहली झलक को याद किया।

संजय बांगर ने दूरदर्शन स्पोर्ट्स से कहा, ''मैंने आशीष नेहरा से सुना कि ऋषभ पंत बहुत अच्छा खिलाड़ी, जोकि काफी जल्दी आगे बढ़ने वाला है। वह नेचुरली गिफ्टेड खिलाड़ी है। लेकिन वह निडर भी है। मैंने खुद उसकी निडरता की पहली झलक नेट्स में देखी थी। वह गेंदबाजों को तेज गेंदबाजी करने और अपने शरीर पर आक्रमण करने के लिए कहते थे। बहुत कम बल्लेबाजों की ऐसी मानसिकता रही है। उस समय उन्होंने आईपीएल खेलना शुरू ही किया था। इसलिए नेहरा का आकलन सही था। लंबे समय के बाद, हमें एक ऐसा विकेटकीपर मिला है जो टॉप-5 में बल्लेबाजी कर सकता है।''

More From Author

अब घर पर बनाएं Hair Spray, बालों को मिलेगा शाइन और वॉल्यूम

iPhone 17 की लॉन्च डेट तय, सेल की तारीख भी आई सामने, जानिए कब खरीद पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.