‘एक चतुर नार’ की तैयारी पूरी, दिव्या खोसला कुमार के BTS वीडियो ने फैन्स में मचाई खुशी

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक चतुर नार’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया।

इस ‘बिहाइंड द सीन’ (बीटीएस) वीडियो में दिव्या एक सीन करती नजर आ रही हैं। उनकी तारीफ सेट पर मौजूद सिनेमैटोग्राफर समीर आर्यन और नील नितिन मुकेश कर रहे हैं।

वहीं, दिव्या अपने किरदार के अनुरूप पारंपरिक लुक में दिख रही हैं। उन्होंने बैंगनी रंग का कुर्ता, पीली सलवार और स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है, जिसके ऊपर चुन्नी भी है। बालों में बनाई गई चोटी उनके ‘चतुर नार’ वाले किरदार को जीवंत कर रही है। इस लुक ने दर्शकों को उनके किरदार के प्रति और उत्सुक कर दिया है।

दिव्या ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “‘एक चतुर नार’ के सेट से खास पल। हमारे टैलेंटेड डीओपी समीर आर्यन और मुझे बेहद खूबसूरती से नील नितिन मुकेश ने कैमरे में कैद किया। ये मेरी सबसे पसंदीदा और शानदार टीम है।”

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म ‘एक चतुर नार’ में दिव्या का देसी और दमदार अवतार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तैयार है। उनके इस लुक और बीटीएस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तारीफों का सिलसिला शुरू कर दिया है। फैंस अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली होनहार लड़की की है। वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और चालाक है। एक दिन उसके हाथ बड़े शख्स का प्राइवेट वीडियो आ जाता है। वह फिर उसे आगे बढ़ने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करने लगती है।

उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।

दिव्या को स्क्रीन पर पिछली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सावी’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर का गेस्ट अपीरियंस था, जबकि दिव्या और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे।

 

More From Author

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद शहडोल का कन्या शिक्षा परिसर अब माता शबरी के नाम से जाना जाएगा

SA20 ऑक्शन में टूटा रिकॉर्ड: ब्रेविस-मार्करम की बोली ने रचा नया इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.