घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी, जानें आसान रेसिपी

रेस्तरां की दाल मखनी का स्वाद कितना लजीज होता है, ये तो आप जानते ही हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर दाल मखनी बनाना चाहते हैं, तो एक बेहद आसान रेसिपी की मदद से आप भी वैसा ही स्वाद पा सकते हैं। आइए जानें दाल मखनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री :

    काली उरद दाल (साबुत)- 1/2 कप
    राजमा- 2 बड़े चम्मच
    2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)
    3 टमाटर (प्यूरी किए हुए)
    हरा धनिया (कटा हुआ)
    अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
    हरी मिर्च (बारीक कटी)- 2
    जीरा- 1 छोटा चम्मच
    गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
    धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    मलाई और घी- 1/4 कप
    मक्खन- 2-3 बड़े चम्मच
    घी- 1 बड़ा चम्मच
    तेल- 1 बड़ा चम्मच

विधि :

    सबसे पहले काली उरद दाल और राजमा को अलग-अलग 6-8 घंटे के लिए भिगो दें। भीगी हुई दाल और राजमा को प्रेशर कुकर में डालें, उसमें लगभग 3-4 कप पानी, नमक और हल्दी डालकर 6-7 सीटी आने तक पकाएं।
    अब एक कड़ाही में तेल और एक बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें। उसमें जीरा डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भूनें। फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और तेल अलग होने तक भून लें।
    अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें। मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मसाले से तेल अलग न दिखने लगे और यह गाढ़ा न हो जाए।
    तैयार मसाले में उबली हुई दाल और राजमा डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं। अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर इसे अपनी पसंद का गाढ़ापन दें। इसे कम से कम 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। बीच-बीच में चलाते रहें।
    जब दाल अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें ताजी मलाई, बचा हुआ मक्खन, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक बार उबाल आने दें और गैस बंद कर दें।

 

More From Author

इंदौर और उज्जैन में जल्द शुरू होगी सस्ती सुगम परिवहन सेवा, मार्च से यात्रियों के लिए सुविधा

पंचबलि भोग के नियम: अगर कौवा न खाए तो क्या करें, पूरी जानकारी यहाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.