महमंत्री पद की होड़: भाजपा नगर कार्यकारिणी में 15 दिग्गजों की चुनौती, किसका होगा दबदबा?

भोपाल 

 भाजपा की नगर कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश संगठन ही फैसला करेगा। महामंत्री के 3 पदों के लिए करीब 15 नेता कतार में हैं, समर्थकों के लिए बड़े नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं।

पदों पर नियुक्ति इस सप्ताह संभव है। अंतिम दौर की जोर आजमाइश चल रही है। पदों के लिए बड़े नेताओं से समर्थकों के नाम बंद लिफाफे में लिए गए थे। पिछले महीने अध्यक्ष को भोपालबुलाकर लिफाफे खोले गए। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को कार्यकारिणी को अंतिम रूप देकर लिस्ट भेजने के लिए कहा था।

सबका जोर महामंत्री पद को लेकर

नगर कार्यकारिणी में सबका जोर महामंत्री पद को लेकर है। 3 महामंत्री बनाए जाना हैं, जो अलग-अलग वर्ग के होंगे। सुमित मिश्रा भी रजामंदी से नियुक्ति के प्रयास में हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।

विधायक महेंद्र हार्डिया समर्थक को यह पद जा सकता है। विधानसभा 2 से सुधीर कोल्हे का नाम है। चार नंबर से विधायक मालिनी गौड़ ने वीरेंद्र शेंडगे का नाम दिया है। महापौर ने भरत पारिख का नाम बढ़ाया तो सांसद ने विशाल का। राऊ से निलेश चौधरी का नाम भी है। अन्य नामों में हरप्रीत बख्शी, देवेश जाजोरिया, भूपेंद्र केसरी, माधुरी जायसवाल हैं।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक प्रदेशभाजपा ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी। भाजपा कार्यालय पर आयोजनों को लेकर बैठक की गई।

इसमें संभाग सहप्रभारी तेजबहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रताप करोसिया, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी दीपक जैन आदि शामिल हुए। अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पीएम मोदी के कार्यों को सेवा के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

More From Author

लिटरेचर का त्योहार लौट रहा जयपुर: 15 जनवरी से शुरू होगा फेस्टिवल, नए आयोजनों के साथ

युवा बनेंगे प्रोफेशनल: छत्तीसगढ़ में मुफ्त होटल मैनेजमेंट कोर्स की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.