चौंकाने वाला मामला: 15 दिन पहले जन्मे जुड़वां बच्चों की मौत, जांच के लिए कब्र से शव निकाला गया

धार
ग्राम कछवानिया में 15 दिन पूर्व जन्मे जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन दोनों को धामनोद अस्पताल ले गए थे, जहां से लौटने के बाद आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों की मौत हो गई। स्वजन ने पहले एक शिशु को दफना दिया था, लेकिन बाद में पूरे मामले की जांच के लिए दफनाए गए शव को खोदकर निकाला गया।

इंदौर भेजे गए दोनों शव
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा गया है। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कछवानिया निवासी शिवकन्या पत्नी विनोद ने 26 अगस्त को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वां शिशुओं को जन्म दिया था। ग्रामीणों और स्वजन ने दोनों बच्चों की मौत पर संदेह जताया और मामले की जांच की मांग की।
 
पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजे गए शव
बुधवार सुबह तहसीलदार कुणाल अवास्या और धामनोद पुलिस की मौजूदगी में दफनाए गए शिशु के शव को निकाला गया। शवों को धामनोद अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल इंदौर भेजा गया। धामनोद सीबीएमओ डा. कीर्ति बैरागी के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता हो पाएगा।

More From Author

वसीयत विवाद ने बढ़ाई टेंशन: संजय कपूर की संपत्तियों पर कानूनी जंग तेज

बदल गया बागेश्वर धाम का शेड्यूल: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताई 7 दिन की खास दिनचर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.