शोहरत के बीच सन्नाटा: दिशा पटानी के आवास पर हुई गोलीबारी, बदमाशों ने ली जिम्मेदारी

मुंबई 

एक्ट्रेस दिशा पाटनी बरेली वाले घर के बाहर देर रात फायरिंग की गई। इस की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है। इस घर में दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी रहते हैं। सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दिशा के पिता के सिविल लाइंस स्थित घर के मुख्य दरवाजे और दीवार पर चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। तुरंत ही उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई। साथ ही एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए पांच टीमें बनाई गईं।

रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है। साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर किसी ने भी संतों और धर्मों के खिलाफ टिप्पणी की तो वह उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।

रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ का पोस्ट, बताई हमले की वजह
पोस्ट में लिखा है, 'भाइयों, ये जो आज खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है, ये कार्रवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान सहा नहीं जाएगा। यह तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार किसी ने भी या इसने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उसके घर में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे।'

क्या है खुशबू पाटनी का प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य का मामला?
मालूम हो कि कुछ महीने पहले दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने एक वीडियो बनाया था, जिसके लिए दावा किया गया कि उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के लिए बोला है। खुशबू ने एक वीडियो बनाकर उन लोगों को लताड़ लगाई थी, जिन्होंने ये न्यूज चलाई कि उन्होंने प्रेमानंद के खिलाफ कुछ कहा है। खुशबू ने कहा था कि उनका वीडियो प्रेमानंद जी महाराज के लिए नहीं बल्कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ था। अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं पर कमेंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी पर खुशबू भड़क गई थीं और अनिरुद्धाचार्य को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

FB पर क्या लिखा रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने?
सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए रोहित गोदार-गोल्डी बरार ने लिखा, (जय श्री राम??) (राम राम सभी भाईयो को।??) मैं वीरेन्द्र चारण, महेन्द्र सारण (डेलाणा). भाइयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर 40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है. इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था.

इसने हमारे सनातन धर्म का नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नही सहा जायेगा. ये तो महज एक ट्रेलर था. अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे. ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं.

उन सभी के लिए है. जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए. हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है.??

 

More From Author

मेडिकल की छात्रा वृंदा मित्तल ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

न्यूड पार्टी के नाम पर रायपुर में विवाद, वायरल पोस्टर में अश्लील निमंत्रण पर मचा हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.