अब बिजली की चिंता खत्म! ले जाओ, लगाओ और चलाओ – दुनिया का पहला पोर्टेबल बिजलीघर

नई दिल्ली

चीन ने तकनीक के मामले में खूब तरक्की कर ली है। जहां एक तरह AI और रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन नए-नए इनोवेशन कर रहा है, वहीं रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजें भी बनाई जा रही हैं। चीन ने दुनिया का पहला सोडियम आयन पोर्टेबल पावर स्टेशन लॉन्च किया है। इसे 'पायनियर ना' (Pioneer Na) नाम दिया गया है। इसकी खासियत है कि यह यह पावर स्टेशन ठंडे मौसम में भी शानदार काम करता है। इसे बर्लिन में आयोजित इनोवेशन फॉर ऑल (IFA) कॉन्फ्रेंस में पहली बार दिखाया गया। इसे कुछ लोग चलता-फिरता बिजली घर भी कह रहे हैं, क्योंकि यह कई डिवाइस को चार्ज और ऑन करने की क्षमता रखता है। चलिए, इसके फीचर्स जान लेते हैं और यह भी पता कर लेते हैं कि यह पावर स्टेशन किस काम आता है?

इस पावर स्टेशन से हीटर भी चल जाए
पीवी मैगजीन की रिपोर्ट बताती है कि, चीन की कंपनी Bluetti यह पोर्टेबल पावर स्टेशन लॉन्च किया है। आसान भाषा में कहें तो यह एक पोर्टेबल रिचार्जेबल बैटरी है, जिसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें 900 watt-hour की क्षमता है, जो लैपटॉप, मोबाइल या बाकी छोटे डिवाइस के लिए काफी है। इसका नॉर्मल आउटपुट 1500 वाट है, लेकिन 'पावर लिफ्टिंग' मोड में यह 2250 वाट तक पावर दे सकता है। यह मोड उन उपकरणों के लिए है, जो ज्यादा बिजली खाते हैं, जैसे हीटर। यह सिस्टम सोलर पावर से 1900 वाट तक चार्ज हो सकता है और इसकी बैटरी करीब 4000 बार चार्ज हो सकती है। इसका वजन 16 किलो है।
 
कड़ाके की ठंड में भी चार्ज होता है
पोर्टेबल पावर स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बहुत ठंडे मौसम में भी अच्छा काम करता है। यह -15 डिग्री सेल्सियस में चार्ज हो सकता है और -25 डिग्री सेल्सियस में भी बिजली दे सकता है।-10 डिग्री सेल्सियस में भी यह 60% तक चार्ज हो सकता है। इस वजह से ब्लूएटी इसे ठंडे इलाकों में रहने वाले और घूमने वाले लोगों को ध्यान में रखकर पेश कर रही है।

सोडियम-आयन बैटरी में क्या खास है?
पोर्टेबल पावर स्टेशन में लिथियम की जगह सोडियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। सोडियम लिथियम से ज्यादा सस्ता और आसानी से उपलब्ध है। यह बैटरी ठंड में बेहतर काम करती है और ज्यादा सुरक्षित भी है। इसमें आग लगने या फटने का खतरा कम है। हालांकि, इसकी एनर्जी डेंसिटी लिथियम से कम है, जिसके कारण यह पावर स्टेशन थोड़ा भारी और बड़ा है।

More From Author

यूटीआई संक्रमण से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम, नई रिसर्च में खुलासा

हेल्दी मॉर्निंग: एवोकाडो टोस्ट से करें दिन की शुरुआत, जानें आसान रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.