पुराने iPhone होंगे नए जैसा! iOS 26 अपडेट से आएंगे धमाकेदार फीचर्स और नया लुक

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है और इसके साथ ही iOS 26 अपडेट की भी घोषणा की थी. कंपनी ने बताया कि आईओएस 26 का स्टेबल वर्जन 15 सितंबर 2025 से सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो जाएगा. इसे पहली बार जून 2025 में WWDC इवेंट में पेश किया गया था.

iOS 26 लंबे समय से बीटा टेस्टिंग में था और अब लगभग तीन महीने बाद यह सभी iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा. इसका मतलब है कि अगर आप iPhone 16 या उससे पुराने मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कल से आपके फोन में बड़ा बदलाव नजर आएगा. नया Liquid Glass डिज़ाइन आपके फोन की UI को एक आधुनिक और फ्लूइड लुक देगा.

iOS 26 में क्या नया है?
आईओएस 26 का सबसे बड़ा बदलाव इसका Liquid Glass इंटरफेस है, जो पूरे सिस्टम को स्मूद और मॉडर्न लुक देगा. इसके अलावा:

    Apple Wallet में बड़े विज़ुअल और फंक्शनल बदलाव, जिससे पासेस और ट्रांजैक्शन मैनेज करना आसान होगा.
    CarPlay का नया रीडिजाइन इंटरफेस और पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड.
    Messages ऐप में नए चैट इफेक्ट्स और AI रिप्लाई सजेशंस.

किन iPhones को मिलेगा iOS 26?

    iPhone 17 सीरीज
    iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
    iPhone 15 सीरीज
    iPhone 14 सीरीज
    iPhone 13 सीरीज
    iPhone 12 सीरीज
    iPhone 11 सीरीज
    iPhone SE (2nd Gen और इसके बाद के मॉडल)

iOS 26 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

    iPhone में Settings खोलें.
    General ऑप्शन पर जाएं.
    Software Update पर टैप करें.
    आईओएस 26 अपडेट दिखने पर Download and Install पर क्लिक करें.
    फोन को Wi-Fi से कनेक्ट रखें और बैटरी चार्ज होनी चाहिए.

डाउनलोड के बाद फोन अपने आप रीस्टार्ट होकरआईओएस 26 इंस्टॉल कर देगा. अपडेट के बाद आपके पुराने iPhone का इंटरफेस पूरी तरह नया लगेगा और अनुभव अलग होगा. ध्यान दें कि कुछ पुराने मॉडल में AI फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे.

More From Author

सूर्या की सेना का जलवा: एशिया कप में पाकिस्तान को एकतरफा मात

रायपुर : मुख्यमंत्री का नरहरपुर आगमन पर किया गया आत्मीय स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.