विश्व कप में मंधाना का धमाका: महिला क्रिकेट में पहली बार होने वाला कारनामा

नई दिल्ली
स्मृति मंधाना जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। एकदिवसीय विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की सीरीज में उनका बल्ला आग उगल रहा है। शनिवार को सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला है। दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 77 गेंद में शतक पूरा किया था जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का सबसे तेज शतक है। स्मृति मंधाना जिस फॉर्म में चल रही हैं, उस हिसाब से वह इस महीने के अंत में शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप के दौरान बल्लेबाजी का ऐसा रिकॉर्ड बना सकती हैं जो महिला क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ है। एक कैलेंडर ईयर में 1000 ओडीआई रन का रिकॉर्ड।

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 91 गेंदों में 117 रन की पारी खेली। यह उनका 12वां ओडीआई शतक था। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने 2025 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 800 रन पूरे कर लिए। महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली वह दुनिया की सातवीं खिलाड़ी हैं। इस साल वह ओडीआई में 61.76 की औसत से अब तक 803 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 3-3 शतक और अर्धशतक बनाए हैं। कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरा करने के लिए उन्हें अब सिर्फ 197 रन चाहिए।

स्मृति मंधाना जिस फॉर्म में चल रही हैं, उस हिसाब से वह कैलेंडर ईयर में 1000 ओडीआई रन बनाने का इतिहास आसानी से रच सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का अभी एक मैच बाकी ही है जो शनिवार को है। 30 सितंबर से एकदिवसीय विश्व कप शुरू हो रहा है। इसमें भारत को लीग चरण में कम से कम 7 मैच खेलने को मिलेंगे। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची तो उसे 2 और मैच खेलने को मिलेंगे। ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि विश्व कप के दौरान वह कैलेंडर ईयर में 1000 एकदिवसीय रन पूरा करने का कीर्तिमान रच सकती हैं।

महिला ओडीआई में एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी (टीम)- रन (वर्ष)
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 970 रन (1997)
लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)- 882 रन (2022)
डेबी हॉकली (न्यूजीलैंड)- 880 रन (1997)
एमी सैरटर्थवेट (न्यूजीलैंड)- 853 रन (2016)
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 842 रन (2000)
नैट स्किवर ब्रंट (इंग्लैंड)- 833 रन (2022)
क्लेयर टेलर (इंग्लैंड)- 807 रन (2005)
स्मृति मंधाना (भारत)- 803 रन* (2025 में 18 सितंबर तक)

 

More From Author

समीर कुलकर्णी का बड़ा बयान: हिंदुओं से कांग्रेस को वोट न देने की अपील

e-KYC अनिवार्य: 30 सितंबर डेडलाइन, छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की सैलरी रुकने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.