भारत को वैश्विक शक्ति बनाने में विफल रही धर्मनिरपेक्ष सरकारें, बोले सीएम योगी

मथुरा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली केंद्र की पिछली सरकारें भारत को विश्व शक्ति बनाने में नाकाम रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संभव कर दिखाया है। आदित्यनाथ ने कहा, 'पिछले 11 वर्षों में हमने भारत को बदलते देखा है। पिछली सरकारों के लोग, जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते थे, अपनी सरकारों में भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए असंभव शब्द जोड़ देते थे। इस असंभव को पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभव कर दिखाया है, जिन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र को आत्मसात किया है। योगी आदित्यनाथ मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने की क्षमता रखता है।

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेने नोएडा पहुंचे सीएम
उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के तीसरे संस्करण की तैयारी का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर ग्रेटर नोएडा पहुंचे। समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और सभी विभागों के प्रमुख सचिव, जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विकास प्राधिकरण तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। व्यापार प्रदर्शनी में इस बार 2,500 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रदर्शनी का साझेदार देश रूस है। व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उद्घाटन के दौरान कई देशों के राजनिक भी मौजूद रहेंगे। आदित्यनाथ ने इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों से उनकी तैयारी पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मेले की तैयारियों और आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।

 

More From Author

बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम के आयोजन से लोगों में बढ़ा सरकार के प्रति विश्वास

रक्तदान करने वाले नागरिकों तथा स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.