गुजराती महिला की हत्या का राज़ खुला, अमेरिका में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

कैरोलीना 
अमेरिका के साउथ कैरोलीना में गुजराती महिला किरन पटेल की हत्या के मामले में एक 21 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जायेदान मैक हिल बताया गया है। बता दें कि 16 सितंबर को किरन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओरोपी ने एक ही दिन में दो लोगों पर गोली चलाई थी।

पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को ही साउथ माउंटेन स्ट्रीट में एक शख्स पर गोली चलाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसी दिन आरोपी ने किरन पटेल पर भी हमला किया। वह एक फूड मार्ट की पार्किंग में थीं। जानकारी के मुताबिक वह गैस स्टेशन की मैनेजर थीं और उस वक्त कैश गिन रही थीं।

आरोपी कैश रजिस्टर पर चढ़ गया और किरन पटेल को गोली मार दी। वह कैश लूटने के इरादे से आया था। किरन पटेल ने उसपर प्लास्टिक की कोई चीज मारी और भागने की कोशिश की। किरन पार्टिंग लॉट की तरफ भागीं। तभी आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। वह वहीं पर गिर गईं और मौत हो गई। लुटेरा पहले वहां से भागने लगा लेकिन फिर वापस लौटा और जमीन पर पड़ी किरन पर एक बार फिर फायर किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसानी से हिल की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस साउथ चर्च स्ट्रीट स्थिति उसके घर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अमेरिका में भारतीयों की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों एक भारतीय होटल मैनेजर का सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अमेरिका में ही एक भारतीय इंजीनयर की पुलिस की गोली से मौत हो गई।

 

More From Author

शिक्षा में अनुशासन पर जोर, मदन दिलावर बोले- शिक्षक राष्ट्रहित को दे प्राथमिकता

H-1B वीजा विवाद: अमेरिका में 40,000 से ज्यादा नौकरीछूटने वाले कर्मचारियों की चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.