वीडियो वायरल: हारिस रऊफ पर बीजेपी ने कसा तंज, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

दुबई 
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान के 172 रनों के लक्ष्य को भारत ने 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए उंगलियों से 6-0 का इशारा किया, जिसका जवाब दर्शकों ने उन्हें विराट कोहली की याद दिलाकर दिया। रऊफ की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर उसकी खूब आलोचना हुई।

इतना नहीं, हारिस रऊफ विमान गिरने जैसा इशारा करता भी नजर आया। वह भारतीय क्रिकेट फैंस को भड़काने की कोशिश कर रहा था। अब बीजेपी ने इस घटिया हरकत पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई को दिखाया गया है। भाजपा की ओर से पोस्ट में कहा गया कि रऊफ ने वही दिखाया, जो उसने देखा था। इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर की क्लिप दिखाई गई है, जब भारतीय सेना ने बीते दिनों पाकिस्तान में जमकर तबाही मचाई थी।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ
बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिससे पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई। अभिषेक शर्मा ने 74 और शुभमन गिल के 47 रन की मदद से 105 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की पारी में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते पाकिस्तान 171 रनों पर सिमट गया। भारत की ओर से अभिषेक और गिल ने 9वें ओवर में ही स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, फहीम ने गिल को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी और रऊफ ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया, लेकिन भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इस जीत के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया, जो लीग मैच की तरह ही चर्चा का विषय बना।

More From Author

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सिवियर ने चुने सागर यूनिवर्सिटी के 11 बेहतरीन वैज्ञानिक

सरेआम कत्ल! बस स्टैंड पर पति ने पत्नी की हत्या की, बेटी के सामने दिल दहला देने वाला हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.